दुनियाभर में कोरोना वायरस महामारी बनकर फैल रहा है । देश में कोरोना के बढ़ते प्रकोप के बाद पीएम मोदी ने 25 मार्च से 21 दिनों के लॉकडाउन का ऐलान किया था । इस दौरान फिल्मों, टीवी शोज सभी की शूटिंग बंद है यहां तक की सिनेमाघर भी बंद पड़े हैं । लॉकडाउन के कारण क्या आम आदमी और क्या सिलेब्स, हर कोई अपने-अपने घरों में रहने को मजबूर है । वहीं उर्वशी रौतेला इस कोरोना वायरस की वजह से लगे इस लॉकडाउन के हटने का बेसब्री से इंतजार कर रही हैं । क्योंकि वह बोर फ़ील कर रही हैं और अपनी बोरियत को दूर भगाने के लिए वह अपने ग्लैमरस फ़ोटो अपने सोशल अकाउंट पर शेयर करती हैं । हाल ही में उर्वशी रौतेला ने अपने बेडरुम पिक्चर अपने फ़ैंस के साथ शेयर की है ।

हॉट एक्सप्रेशन के साथ बेड पर लेटी उर्वशी रौतेला अपने इस सेक्सी पोज के लिए फ़ैंस से मांग रही है कैप्शन!

उर्वशी रौतेला का सेक्सी अंदाज

शेयर की गई फ़ोटो में उर्वशी बेड पर लेटी हुई हॉट एक्सप्रेशन के साथ सेक्सी पोज देती हुई नजर आ रही हैं । इस फ़ोटो को पोस्ट करते हुए उर्वशी ने लिखा, ‘बेस्ट कैप्शन विन्स।’ बता दें कि इसी फ़ोटोशूट से कुछ दिन पहले उर्वशी ने अपना एक वीडियो भी शेयर किया था । उनके बेडरूम वाले वीडियो को लोगों ने खूब पसंद किया था ।

यह भी पढ़ें : उर्वशी रौतेला बिकिनी वीडियो शेयर कर दूर कर रही हैं अपनी बोरियत

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, हाल ही में उर्वशी का गाना 'एक डायमंड दा हार लेदे यार' रिलीज हुआ है । इस गाने को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है । इससे पहले उर्वशी मल्टीस्टारर फिल्म पागलपंती में नजर आई थीं । इस फिल्म में उनके साथ पुल्कित सम्राट, अनिल कपूर, जॉन अब्राहम, इलियाना डी'क्रूज और कृति खरबंदा मुख्य भूमिका में नजर आई ।

View this post on Instagram

save a spot 4 me ? . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . . #love #UrvashiRautela

A post shared by URVASHI RAUTELA ??Actor?? (@urvashirautela) on