बॉलीवुड के दिग्गज फ़िल्म प्रोड्यूसर करीमा मोरानी की दोनों बेटियां शजा मोरानी और शजा मोरानी के कोविड-19 पॉजिटिव पाए जाने के बाद परिवार की चिंता का बढ़ गई थी । लेकिन अब खुद जोया मोरानी ने हमें बताया है कि चिंता की कोई बात नहीं है वह ठीक हैं और उनकी सेहत में तेजी से सुधार हो रहा है ।

जोया मोरानी की सेहत में पहले से काफ़ी सुधार
जब हमने बुधवार की सुबह जोया से संपर्क किया तो उन्होंने बताया कि, “मेरी बहन शजा एकदम ठीक हैं । उनका कल सुबह फ़िर से एक टेस्ट होगा । यदि वह नेगेटिव आता है उसके बाद डॉक्टर्स उनका एक बार फ़िर टेस्ट करेंगे । कोरोना पीड़ित मरीज के दो टेस्ट लगातार नेगेटिव आना जरूरी है उसके बाद ही उसे घर जाने की अनुमति मिलती है ।”
जोया ने अपने बारें में बात करते हुए कहा कि, “मैं पहले से काफ़ी ठीक हूं । दवाईयां असर कर रही हैं । मेरे माता-पिता की रिपोर्ट भी जल्द आएगी, और उम्मीद है कि उनकी रिपोर्ट्स नकारात्मक आए ताकि हम घर वापस जा सके ।”
















