कार्तिक आर्यन ने अपनी शानदार अदायगी से न केवल आम लोगों को बल्कि फ़िल्मी सितारों को भी अपना दीवाना बना लिया है । एक के बढ़कर एक परफ़ोर्मेंस से सभी को इंप्रेस करने वाले कार्तिक आर्यन ने अब बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा को प्रभावित किया है । शत्रुघ्न सिन्हा ने हाल ही में कार्तिक आर्यन की फ़िल्म पति पत्नी और वो देखी, जिसमें उन्हें कार्तिक का परफ़ोर्मेंस इतना अच्छा लगा कि वो अभिनेता की तारीफ़ किए बगैर रह नहीं सके ।

शत्रुघ्न सिन्हा ने की कार्तिक आर्यन की तारीफ
शत्रुघ्न सिन्हा ने अपने ट्विटर पर ‘चिंटू त्यागी’ उर्फ़ कार्तिक की तारीफ़ करते हुए उन्हें ‘फ़्लेवर ऑफ़ द सीजन’ कहा । अपने ट्वीट में शत्रुघ्न सिन्हा ने कार्तिक के साथ-साथ भूमि पेडनेकर और अनन्या पांडे की भी खूब तारीफ़ की ।
शत्रुघ्न सिन्हा ने लिखा, “इस लॉकडाउन के दौरान मैंने एक और फिल्म देखी और मुझे बेहद मज़ा आया, वह है #PatiPatniAurWoh, पुरानी फिल्म का रीमेक, जिसमें स्वर्गीय और महान अभिनेता संजीव कुमार और ग्रेसफुल, दिवंगत अभिनेत्री विद्या सिन्हा ने अभिनय किया था और जिसे दिवंगत और महान फिल्म निर्माता, निर्देशक बी आर चोपड़ा ने बनाया था ।
युवा प्रतिभाशाली अभिनेताओं को देखना ताजगी भरा अनुभव था, उन्होंने इस फिल्म के साथ पूरा न्याय किया है । इसके बाद कार्तिक को टैग करते हुए उन्होंने कहा, “नया फ़्लेवर, होनहार है और उनका भविष्य बहुत उज्ज्वल है @ TheAaryanKartik।”
Sir it means so much coming from you! Bohot kam baar Mummy Papa peeth thapthapate hain. You’ve made my day, and my family’s too ??
Aur kuch din baaki hain lockdown ke, main toh kehta hoon Sonu Titu, Luka Chuppi aur Love Aaj Kal bhi binge watch kar lijiye sir? https://t.co/OK3jhBRGoi
— Kartik Aaryan (@TheAaryanKartik) April 7, 2020
कार्तिक ने दे दी सलाह
कार्तिक दिग्गज अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा से मिली इस तारीफ़ से इतने खुश हुए और उन्होंने इसका जवाब देते हुए लिखा, “सर, आपसे तारीफ़ के यह शब्द सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात है । बहुत कम बार मम्मी-पापा पीठ थपथपाते हैं । आपने मेरा और मेरे परिवार का दिन बना दिया । और कुछ दिन बाकी हैं लॉक डाउन के, मैं तो कहता हूँ सोनू की टीटू की स्वीटी, लुका छुपी और लव आज कल भी देख लीजिये सर ।”
अभी कुछ दिन पहले कंगना रनौत ने भी अपने इंटरव्यू में कार्तिक की तारीफ की थी, कि उन्होंने एक आउटसाइडर होने के बावजूद इंडस्ट्री में अपनी एक अलग पहचान बनाई ।
















