सितंबर 2016 में हुए नीचतापूर्ण उरी हमले में हमारे कई जवानों ने अपनी जान गंवा दी थी । इस घातक हमले के बाद, पाकिस्तान के हिस्से में आने वाले कश्मीर में भारत ने अपना सबसे गुप्त काउंटर विद्रोह अभियान चलाया था । यह सर्जिकल हमले भारतीय सेना और खुफिया एजेंसी के लिए एक मजबूत और शानदार संदेश साबित हुए है। आज इस बड़े पैमाने पर सफल सैन्य अभियान के 2 साल पूरे हो गए है । और आज इसी हमले पर बेस्ड बनी फ़िल्म उरी का टीजर रिलीज किया गया है । इस फ़िल्म में विकी कौशल अहम भूमिका में नजर आएंगे ।

विकी कौशल अभिनीत फ़िल्म उरी भारतीय आर्मड फोर्स को एक ट्रिब्यूट है

उरी की अनकही दांस्ता को बयां करती है ये फ़िल्म

अनकही और अनसुनी कहानियों को जनता के सामने रखने के लिए प्रसिद्ध, आरएसवीपी अब उरी पर आधारित फिल्म पेश करने के लिए तैयार है । आदित्य धार द्वारा निर्देशित इस फ़िल्म में विकी कौशल मुख्य भूमिका में नज़र आएंगे ।

रोनी स्क्रूवाला ने कहा,"उरी एक जुनूनी परियोजना है, एक ऐसी कहानी जिसे बताया जाना चाहिए क्योंकि यह भारत की बुद्धि और सैन्य शक्ति को दर्शाती है इस देश के युवाओं को यह देखना चाहिए कि हमारे असली हीरो कौन हैं। "

यह भी पढ़ें : अक्षय कुमार ने उरी हमले में शहीद सैनिकों के परिवारों को दी आर्थिक मदद

अजित डोवल (राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार) ने कहा," मुझे यह जानकर खुशी हो रही है कि हमारे सशस्त्र बलों को उनकी सेवाओं और बलिदान के लिए सम्मानित करने के लिए एक फिल्म बनाई जा रही है। मैं इस फ़िल्म का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूँ ।"

गौरतलब है कि, विकी अभिनीत उरी 11 जनवरी 2019 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।