साजिद नाडियाडवाला की अगली टाइगर श्रॉफ अभिनीत फ़िल्म बागी 3 इस हफ़्ते 6 मार्च को रिलीज़ के लिए पूरी तरह से तैयार है और इस एक्शन फ़िल्म के प्रति उत्साह अपने चरम पर है । टाइगर श्रॉफ, मुंबई के चित्रकूट ग्राउंड में 5 मार्च को एक विशेष इवेंट में बागी 3 का पोस्टर रिलीज़ करेंगे और सिर्फ़ इतना ही नहीं, इस दिन एक ओर बड़ा सरप्राइज दर्शकों का इंतज़ार कर रहा है ।

टाइगर श्रॉफ बागी 3 की रिलीज से एक दिन पहले दर्शकों को देंगे एक बड़ा सरप्राइज !

टाइगर श्रॉफ की बागी 3 में एक्शन का एक नया लेवल देखने को मिलेगा

एक्शन से भरपूर सीक्वेंस और मनोरंजन के लिए प्रसिद्ध, टीम बागी ने निश्चित रूप से फ़िल्म से जुड़ी हर झलक के साथ 'पहले कभी नहीं देखे' पहलू से रूबरू करवाया है । चित्रकूट में होने वाले इस ग्रैंड इवेंट में, टाइगर एक क्रेन से अपने कैस्केडिंग जंप के साथ फ़िल्म का विशाल पोस्टर रिलीज़ करने के लिए तैयार है- जो वास्तव में अविश्वसनीय लेकिन विश्वसनीय है, क्योंकि टाइगर इसे अंजाम देने के लिए पूरी तरह से तैयार है ।

इस इवेंट में बागी की सम्पूर्ण स्टारकास्ट और टीम नज़र आएगी जो फ़िल्म के प्रचार के दौरान एक अन्य उपलब्धि हासिल करने के लिए तैयार है। बागी 3 में, विजुअल इम्पैक्ट को बढ़ाने के लिए किसी वीएफएक्स या अन्य तकनीकी साधनों का उपयोग नहीं किया गया है । नजीतन, टाइगर इस फ़िल्म में नए एक्शन अवतार और एक्शन के तीन गुना डोज़ के साथ नज़र आएंगे ।

यह भी पढ़ें : Baaghi 3: सेंसर बोर्ड ने टाइगर श्रॉफ़ की एक्शन फ़िल्म में करी 'बीप' की बारिश, दिशा पाटनी के 'क्लोज बॉडी शॉट्स से लेकर श्रद्धा कपूर के 'तेरी मां की…' को किया बीप

बागी 3 इस हफ़्ते 6 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देने के लिए पूरी तरह से तैयार है जहां साजिद नाडियाडवाला की सफल फ्रेंचाइजी की तीसरी किस्त के साथ टाइगर अब तक की सबसे बड़ी लड़ाई का नेतृत्व करने के लिए तैयार है ।