बॉलीवुड के सबसे चर्चिट लव-बर्ड्स टाइगर श्रॉफ और दिशा पाटनी ने भले ही अपनी रिलेशनशिप को लेकर कभी कुछ नहीं कबूला लेकिन दोनों का साथ घूमना-फ़िरना इस बात की तस्दीक करता है कि दोनों एक दूसरे के 'स्पेशल फ़्रेंड' जरूर है । बेहद कम समय में फ़ैंस के बीच लोकप्रिय हुए टाइगर श्रॉफ की प्रोफ़ेशनल लाइफ़ को तो लोग पसंद करते ही हैं साथ ही उनकी पर्सनल लाइफ़, [दिशा पाटनी को लेकर] के बारें में भी लोगों को जानने की खूब जिज्ञासा होती है । इसलिए हाल ही में टाइगर श्रॉफ ने इंस्टाग्राम पर अपने फैंस के साथ 'Ask Me Anything' सेशन रखा ।

दिशा पाटनी के साथ 'डेटिंग' के सवाल पर टाइगर श्रॉफ ने दिया एपिक रिप्लाई-'मेरी औकात नहीं है भाई'

टाइगर श्रॉफ ने बेबाकी से दिए अपने फ़ैंस के सवालों के जवाब

बेहद शांत रहने वाले टाइगर इस सेशन के दौरान काफ़ी बेबाक नजर आए और बहुत हि बेबाकी से अपने फ़ैंस के सभी अजीबोगरीन सवालों का जवाब दिया । इस सेशन के दौरान एक फ़ैन ने टाइगर से सवाल किया 'क्या आप दिशा को डेट कर रहे हैं ?' इस पर टाइगर ने जवाब देते हुए लिखा, ''मेरी औकात नहीं है भाई.''

इतना ही नहीं एक फ़ैन तो टाइगर से उनकी गर्लफ्रेंड्स की संख्या भी पूछी । उसने टाइगर से पूछा कि अभी तक आपकी कितनी गर्लफ्रेंड रही हैं ? इसके जवाब में टाइगर ने कहा- 'काफी नहीं' ।

फ़ैंस के सवाल पूछने का सिलसिला यहीं नहीं थमा । एक फ़ैन ने टाइगर से पूछा कि, क्या वह वर्जिन है । इस पर टाइगर ने जवाब में लिखा, ''अबे बेशर्म! मेरे मॉम डैड भी फॉलो कर रहे हैं मुझे.''

दिशा पाटनी के साथ 'डेटिंग' के सवाल पर टाइगर श्रॉफ ने दिया एपिक रिप्लाई-'मेरी औकात नहीं है भाई'

 

आपको बता दें कि दिशा और टाइगर अक्सर अपनी डिनर डेट के दौरान साथ में नजर आते है । इस बारें में बॉलीवुड हंगामा के साथ खास बातचीत करते हुए टाइगर ने खुलासा किया था कि उनकी इन डिनर डेट पर बिल वह ही पेय करते है ।

यह भी पढ़ें : 'पापा' जैकी श्रॉफ ने खोली टाइगर श्रॉफ और दिशा पटनी के छुपे हुए रिश्ते की पोल

फ़िल्मी फ़्रंट की बात करें तो टाइगर जल्द ही अपने आदर्श ॠतिक रोशन के साथ यशराज फ़िल्म्स की आगामी फ़िल्म वॉर में एक्शन अवतार में नजर आएंगे । इसके बाद वह अपनी हिट फ़्रैंचाइजी बागी 3 की शूटिंग शुरू करेंगे । वहीं दिशा मोहित सूरी की फिल्म मलंग में आदित्य रॉय कपूर संग नजर आएंगी ।