वरुण धवन, जिसने हाल ही में अपनी डांस बेस्ड फ़िल्म स्ट्रीट डांसर 3डी की शूटिंग खत्म की, ने अब अपनी आगामी फ़िल्म कुली नंबर 1 की शूटिंग बैंकॉक में शुरू कर दी है । बीते हफ़्ते वरुण की मां करुणा धवन ने फिल्म के लिए मुहूर्त क्लैप दी थी । और अब फ़िल्म से वरुण धवन का कुली लुक सामने आया है साथ ही सारा अली खान, जो फ़िल्म में वरुण के अपोजिट नजर आएंगी, का भी ग्लैमरस लुक सामने आया । वरुण और सारा की ये फ़िल्म, 1995 में रिलीज हुई गोविंदा और करिश्मा कपूर की कुली नंबर 1, जिसका निर्देशन भी डेविड धवन ने ही किया था, का रीमेक होगी । यह फ़िल्म अगले साल 1 मई (मजदूर दिवस) 2020 को रिलीज होगी ।

कुली नंबर 1 में वरुण धवन और सारा अली खान का दिखा फ़र्स्ट लुक
कुली नंबर 1 के रीमेक में वरुण और सारा के अलावा कादर खान वाले रोल में परेश रावल नजर आएंगे । इस फ़िल्म में वरुण आधुनिक समय के कुली के गेट-अप में नजर आएंगे जिसका नाम होगा राजू । आपको बता दें कि रीमेक में ऑरिजनल फ़िल्म के दो हिट गाने-'मैं तो रस्ते से जा रहा था' और 'हुस्न है सुहाना' को जैसा का तैसा रखा जा रहा है ।

वरुण ने आज सारा के जन्मदिन के खास मौके पर फ़िल्म के पोस्टर को रिलीज करते हुए लिखा, "सारा तेरा बर्थडे आया, बर्थडे के दिन मैं तेरे लिए पोस्टर लाया." बता दें कि फ़िल्म के इस पोस्टर में सारा बहुत ही ग्लैमरस अंदाज में नजर आ रही हैं और उनके साथ पोस्टर में दिख रहे हैं वरुण जिन्होंने कुली वाला गेटअप लिया हुआ है, बहुत ही मस्ती वाले अंदाज में दिखाई दे रहे है ।
इससे पहले वरुण ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर टीजर पोस्टर शेयर करते हुए लिखा, 'मुझे पता है कि आपको पता है। आपको पता है कि मुझे पता है लेकिन क्या आपको वो पता है जो मुझे पता है? #1May2020#CoolieNo.1'
फ़िल्म के पहले पोस्टर में वरुण सिर पर सफेद टोपी लगाए और गले में गमछा डाले सामान ढोने वाली गाड़ी पर खड़े दिखाई दे रहे हैं । अपने इस लुक को शेयर करते हुए वरुण ने लिखा, "कुली नंबर 1 हट जा बाजू आया राजू."
यह भी पढ़ें : कुली नंबर वन के बारें में इस अफ़वाह को सुन वरुण धवन की हंसी रोके नहीं रूक रही
पूजा एंटरटेनमेंट के बैनर तले बन रही फ़िल्म कुली नंबर 1 को डेविड धवन द्दारा निर्देशित और वाशु भगनानी, जककी भागनानी एंड दीपशिखा देशमुख द्दारा प्रोड्यूस किया जा रहा है ।
















