Haritha01

जब बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) ने राज्यभर में दो करोड़ पौधे लगाने की पहल की शुरूआत की तो सलमान खान ने भी बीएमसी की इस पहल में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और सलमान ने खुद कई पौधे लगाए । और इस बार, टीम बाहुबली, भी पेड़ लगाने की मुहिम हरिथा हरम के तहत पौधे लगाती हुईं नजर आईं । हरिथा हरम तेलांगाना सरकार का एक प्रमुख कार्यक्रम है जिसमें ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाए जाएंगे ।

Haritha02

बाहुबली के मुख्य कलाकार प्रभास और राना दग्गुबाटि निर्देशक एसएस राजमौली के साथ पेड़ लगाने के कार्यक्रम में हाथ बटाते हुए नजर आए । हैदराबाद रामोजी फ़िल्म सिटी जहां बाहुबली के दूसरे पार्ट की शूटिंग चल रही है वहां टीम बाहुबली ने न केवल पेड़ लगाते हुए उनका फ़ोटो पोस्ट किया बल्कि सामाजिक कारणों में भाग लेने का एक वीडियो भी शेयर किया ।