
काफ़ी लंबे समय से शाहरुख खान टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्ज़ा की प्रशंसा कर रहे हैं और वह सानिया के हुनर और उपल्ब्धियों के बड़े समर्थक है । हाल ही में, सानिया मिर्ज़ा ने अपनी किताब एस अगेंस्ट ऑड्स का विमोचन किया, ये किताब उनके पिता इमरान मिर्ज़ा द्दारा लिखी गई है ।
इस किताब में उनकी जिंदगी की महत्वपूर्ण घटानाओं और उपलब्धियों, उनका पारिवारिक जीवन, चुनौतियां और एक सुपस्टार खिलाड़ी के रूप में उनकी जर्नी का जिक्र करती है इसके साथ-साथ पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब मलिक से उनकी शादीशुदा जिंदगी को भी छूएगी ये किताब ।
सानिया मिर्ज़ा की ये किताब अलग-अलग शहरों में अलग दिन पेश की जाएगी । सानिया ने सबसे पहले इस किताब को हैदराबाद में पेश किया और किताब के विमोचन में शामिल हुए बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान, जो खुद खेलप्रेमी हैं और साथ ही महिला खिलाड़ियों के सबसे बड़े समर्थक भी । इस कार्यक्रम के दौरान जहां एक तरफ़ सानिया ने शाहरुख को अतिथि के रूप में पाकर अपनी खुशी व्यक्त की वहीं दूसरी तरफ़ शाहरुख ने भी सानिया की जमकर तारिफ़ की और सानिया को रैकिट की रानी नाम दे दिया । सनिया ने शाहरुख खान के साथ एक फ़ोटो शेयर किया जिसमें लिखा , "Thank you for being part of this special occasion for me and my family @iamsrk and thank you for being such a good friend. Love always #aceagainstodds."
हार्पर कॉलिन्स द्दारा प्रकाशित सानिया मिर्ज़ा की किताब एस अगेंस्ट ऑड्स, देश भर के सभी प्रमुख बुकस्टोर्स में उपलब्ध है ।
















