नॉर्थ अमेरिका में बैठे प्रभास के फैंस के लिए मज़ेदार खबर आ गई द राजा साब की एडवांस बुकिंग 4 दिसंबर से खुल रही है। मेकर्स ने सोशल मीडिया पर जोरदार ऐलान किया और फैंस को कहा, ज़रा रास्ता खाली रखो रेबेल स्टार एंट्री मारने वाले हैं! माहौल पहले ही करंट से भरा हुआ है और हॉरर–फैंटेसी की ये धमाकेदार फिल्म फैन सर्किल में खूब चर्चा में है।

प्रभास की द राजा साब
इस बार प्रभास एक ऐसे अवतार में नज़र आएंगे, जैसा फैंस ने अब तक नहीं देखा। धांसू प्रमोज़, बड़े पैमाने के विज़ुअल्स और पूरी ‘मास’ वाली एनर्जी ने हाइप को आसमान पर पहुंचा दिया है। नॉर्थ अमेरिका प्रभास का सबसे मजबूत ओवरसीज़ बाज़ार माना जाता है, इसलिए एडवांस बुकिंग खुलते ही रिकॉर्ड-तोड़ भीड़ उमड़ने की पूरी उम्मीद है। फैंस भी कमर कसकर बैठे हैं कि इस बार नए कीर्तिमान रचने ही हैं।
फिल्म की दमदार स्टारकास्ट और तगड़ा ट्रेलर भी आग में घी डालने का काम कर रहे हैं। ट्रेलर में इसकी डरावनी दुनिया, बड़े-स्केल की एक्शन धूम और प्रभास की मैग्नेटिक स्क्रीन प्रेज़ेंस साफ झलकती है। टीम ने फैंस को “8 जनवरी को बॉक्स ऑफिस हिलाने आ जाओ” वाला संदेश देकर संकेत दे दिया है कि प्रीमियर और स्पेशल शो का तूफान अभी आने वाला है, जो रिलीज़ से पहले ही पागलपन को दोगुना कर देगा।
मरूथी के निर्देशन और लेखन में बनी द राजा साब को People Media Factory और IVY Entertainment ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म में प्रभास के साथ मालविका मोहनन, निधि अग्रवाल, रिद्धि कुमार, संजय दत्त और बोमन ईरानी भी नज़र आएंगे। रिलीज़ होगी हिंदी, तेलुगु, तमिल, कन्नड़ और मलयालम में।
















