34 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के निधन को पूरे दो महीने बीत चुके हैं लेकिन उनके लिए उनके चाहने वालों का दुख कम होने का नाम नहीं ले रहा है । सुशांत सिंह राजपूत को खोने से उनका परिवार टूट सा गया है । जहां एक तरफ़ सुशांत का परिवार उनके लिए लगातार इंसाफ़ की गुहार लगा रहा है वहीं दूसरी तरफ़ सुशांत को हर पल याद भी किया जा रहा है । सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह, जो सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं, लगातार अपने भाई से जुड़ी यादें सोशल मीडिया पर पोस्ट कर रही हैं । एक बार उन्होंने अपने भाई को याद करते हुए एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुशांत अपनी चारों बहनों के साथ हंसते-खेलते दिख रहे हैं ।

सुशांत सिंह राजपूत के साथ बिताए हंसी-खुशी के पलों को याद कर इमोशनल हुईं उनकी बहनें, कहा- ‘काश हम फ़िर एक साथ हो जाएं’

सुशांत सिंह राजपूत को याद करती उनकी बहनें

सुशांत की बहन श्वेता ने अपने ट्विटर हैंडल पर सुशांत का एक वीडियो शेयर किया है जिसे शेयर करते हुए उन्होंने लिखा, “हमारे पास खुशियां थीं, हम मजे में थे । हमारे पास सारे मौसम थे, लेकिन इस हंसी और ये गाना इस तरह चले गए, जैसे मौसम चले जाते हैं । मैं कैसे ये कामना करूं कि हम सब दोबारा फिर से एक साथ हो जाएं ।”

इस वीडियो पर अंकिता ने प्यारा सा कॉमेंट भी किया है । अंकिता ने इस वीडियो को शेयर करते हुए 'दी' लिखा है और हार्ट इमोजी बनाई है । बता दें कि सुशांत के परिवार के साथ-साथ अंकिता लोखंडे भी लगातार सुशांत को न्याय और सीबीआई जांच की मांग की मांग कर रही हैं ।

यह भी पढ़ें : सुशांत सिंह राजपूत की बहन श्वेता ने हाथ जोड़कर अपने भाई के लिए इंसाफ़ की मांग को तेज करने के लिए फ़ैंस से मांगा साथ

गौरतलब है कि सुशांत ने 14 जून को मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली थी । मुंबई पुलिस ने पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट्स के मुताबिक इसे सुसाइड करार दिया । लेकिन उनके फ़ैंस और उनका परिवार इसे आत्महत्या मानने को राजी नहीं है इसलिए इस मामले को जांचने के लिए लगातार सीबीआई जांच की मांग की जा रही है ।