बॉलीवुड अभिनेत्री बीते महीने अपने पति डेनियल वेबर और तीनों बच्चों के साथ मुंबई से लॉस एंजिल्स पहुंची । लॉकडाउन के बीच मुंबई से लॉस एंजिल्स पहुंचने पर सनी लियोनी ने कहा था वो अपनी फ़ैमिली के साथ अमेरिका में ज्यादा सुरक्षित रहेंग़ी । लेकिन अब सनी लियोनी ने अपने एक इंटरव्यू में कहा कि वह मुंबई वाला अपना घर छोड़ना नहीं चाहती थी, लेकिन परिवार के लिए छोड़ना पड़ा और अब वह वापस अपने देश आना चाहती हैं ।

सनी लियोनी अपने देश को बहुत मिस कर रही हैं
एक अखबार को दिए अपने इंटरव्यू में सनी ने मुंबई से अमेरिका आने की वजह बताई । सनी ने कहा कि वह कोरोना संकट में अपने पति डेनियल की मां और उनके परिवार के पास रहना चाहती थी । सनी ने बताया कि मुंबई को छोड़कर जाना उनके लिए आसान नहीं था । फ़िलहाल लॉस एंजिल्स में रह रही सनी ने बताया कि जैसे ही हालात सामान्य हो जाएंगे वह फ़्लाइट लेकर मुंबई के लिए रवाना हो जाएंगी ।
यह भी पढ़ें : कोरोना वायरस के डर से सनी लियोनी भारत से अमेरिका पहुंची, कहा-‘हम यहां ज्यादा सुरक्षित हैं’
सनी ने हाल ही में बॉलीवुड हंगामा के साथ बातचीत में भारत छोड़ने का कारण बताया । सनी ने कहा कि, “हमारी फ़ैमिली यहां रहती है । डेनियल की मां यहां अकेली रहती हैं वह 70 साल की हैं । इसलिए हमारे लिए यह जरूरी था कि ऐसे समय में हमें उनके पास होना चाहिए । हमने कई मर्तबा अमेरिकी सरकार से वापस जाने की परमिशन मांगी लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया । ऐसे समय में हमें सकारात्मक रहना चाहिए यह संकट जल्द ही टल जाएगा ।”
















