बॉलीवुड अभिनेता कार्तिक आर्यन लाखों दिलों की धड़कन बन चुके हैं । कार्तिक आर्यन की महिला फ़ैन फ़ोलोइंग काफ़ी ज्यादा बढ़ चुकी है । वैसे कार्तिक न केवल आम लोगों के बीच बल्कि बॉलीवुड अभिनेत्रियों के बीच भी खासे लोकप्रिय हैं । सारा अली खान, जाह्नवी कपूर और तारा सुतारिया जैसी अभिनेत्रियां पहले ही उनके लिए अपनी फ़ीलिंग्स शेयर कर चुकी हैं । लेकिन लाखों दिलों की धड़कन बन चुके कार्तिक आर्यन को कौन अच्छा लगता है इसका खुलासा खुद उन्होंने बॉलीवुड हंगामा के साथ दिए एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में किया । कार्तिक ने बताया कि उन्हें शादी करने के लिए दीपिका पादुकोण जैसी लड़की चाहिए ।

Watch: कार्तिक आर्यन को शादी के लिए दीपिका पादुकोण जैसी लड़की चाहिए, ये बताई वजह

कार्तिक आर्यन दीपिका पादुकोण के साथ फ़िल्म करना चाहते हैं

इंटरव्यू के दौरान एक फ़ैन का कार्तिक के लिए सवाल था कि वह किस टाइप की लड़की के साथ शादी करना चाहते हैं ? इसके जवाब में कार्तिक ने कहा, “मैं दीपिका पादुकोण जैसी लड़की से शादी करना चाहता हूं । क्योंकि वह पूरी दुनिया के सामने अपने पति को बड़ी शान से दिखाती हैं ।”

वहीं एक और फ़ैन ने उनसे कहा कि कार्तिक और कैटरीना की जोड़ी स्क्रीन पर काफ़ी अच्छी लगती है ऐसे में वह कैटरीना के साथ कब स्क्रीन शेयर करेंगे ? इस पर कार्तिक ने कहा, “मैं असल में दीपिका के साथ ज्यादा अच्छा लगता हूं आपको क्या लगता है ?”

वैसे आपको बता दें कि कार्तिक अपनी फ़िल्म पति पत्नी और वो के प्रमोशन के दौरान जब एयरपोर्ट पर दीपिका पादुकोण से टकराए थे तो वहां दोनों ने मिलकर फ़िल्म के गाने 'धीमे धीमे' पर डांस कर सभी का दिल जीत लिया था ।

कार्तिक के वर्क फ़्रंट की बात करें तो वह दोस्ताना 2 और भूल भूलैया 2 में लीड रोल निभाते हुए नजर आएंगे ।