भले ही सोशल मीडिया पर शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ऑफ़िशियली एक्टिव नहीं हो लेकिन इसमें कोई दो राय नहीं कि वे सोशल मीडिया स्टार बन चुकी है । बॉलीवुड में आने से पहले ही सुहाना खान की लोकप्रियता इतनी हो गई है कि अब हर कोई उनके बॉलीवुड डेब्यू का बेसब्री से इंतजार कर रहा है । हालांकि सुहाना खान को भी एक्टिंग में खासी दिलचस्पी है लेकिन बॉलीवुड में कदम रखने से पहले वह एक्टिंग के हर गुर को सीखना चाहती हैं इसलिए उन्होंने हाल ही में दुनिया की सबसे बड़ी यूनिवर्सिटीज में से एक न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में एक्टिंग की पढ़ाई के लिए दाखिला लिया है ।

सुहाना खान का फ़्रेशर अंदाज
और अब सोशल मीडिया पर सुहाना का एक नया लुक वायरल हो रहा है । सुहाना की ये तस्वीर न्यूयार्क में उनके कॉलेज की है । गोल्डन कलर के टॉप और ब्लैक जीन्स में सुहाना काफ़ी क्यूट लग रही है । कॉफी का मग हाथ में पकड़े सुहाना की स्माइल उनकी इस फ़ोटो को आकर्षक बना रही है ।
सुहाना को अभिनय में खासी रूचि है लेकिन अभिनेत्री बनने से पहले वह इसकी पढ़ाई पूरी करना चाहती है । सुहाना की मां गौरी खान ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर सुहाना का एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें सुहाना न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी की सीढ़ियां चढ़ रही हैं । हालांकि बाद में गौरी ने इस वीडियो को डिलीट भी कर दिया था । डेनिम शॉर्ट्स और व्हाइट टी-शर्ट और स्नीकर्स पहने सुहाना नए कॉलेज में नई शुरुआत के लिए तैयार लग रही हैं । वैसे सुहाना के इस स्टाइल को देखकर कुछ कुछ होता है कि रानी मुखर्जी याद आ गई ।
यह भी पढ़ें : VIDEO: बॉलीवुड डेब्यू से पहले शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने शुरू की अपनी नई पारी
बता दें कि सुहाना को एक्टिंग का शौक है और वो अपनी पढ़ाई पूरी कर के बॉलीवुड में कदम रखेंगी । शाहरुख ने एक इंटरव्यू में बताया था कि सुहाना को एक्टिंग में दिलचस्पी है, लेकिन बॉलीवुड में आने से पहले उन्हें अपनी पढ़ाई पूरी करनी होगी क्योंकि पढ़ाई बहुत ज़रूरी है ।
















