शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान बॉलीवुड में आने से पहले ही स्टार बन चुकी हैं । बॉलीवुड की सबसे ज़्यादा पसंद की जाने वाली स्टारकिड सुहाना खान सोशल मीडिया सेंसेशन बन चुकी है । न्यूयॉर्क में फिल्मों की पढ़ाई कर रही सुहाना खान को अभिनय में खासी रूचि है और इसके बाद ही वह बॉलीवुड में कदम रखेंगी । लेकिन इससे पहले सुहाना की एक और स्किल सामने आई है जिसे देखकर हर कोई उनका कायल हो गया है ।

Throwback वीडियो में दिखा सुहाना खान का रैपिंग टैलेंट

सुहाना खान की रैपिंग स्किल

सोशल मीडिया पर इन दिनों सुहाना का एक पुराना वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें वह Eminem के ‘Beautiful’ नाम के रैप को गुनगुनाते हुए नजर आ रही हैं । कुर्सी पर बैठी सुहाना इस दौरान फ़ुल स्लीव्ज के बैगी टॉप में नजर आ रही है । दोस्तों के साथ बातचीत करते हुस सुहाना इस रैप को गुनगुना रही है ।

View this post on Instagram

Throwback to the time when #SuhanaKhan was grooving to Beautiful by Eminem. | @realbollywoodhungama

A post shared by Bollywood Hungama? (@realbollywoodhungama) on

यह भी पढ़ें : न्यूयॉर्क में शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान ने गर्लगैंग के साथ दिखाया अपना स्वैग

बता दें कि सुहाना इन दिनों न्यूयॉर्क यूनिवर्सिटी में फिल्मों की पढ़ाई कर रही हैं । जहां सुहाना के पापा शाहरुख खान ने पहले ही ये साफ़ कर दिया है कि अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद ही वह बॉलीवुड में कदम रखेंग़ी वहीं उनकी बचपन की दोस्त अनन्या पांडे ने भी सुहाना के बॉलीवुड में कदम रखने के संकेत दिए थे ।