54 वर्षीय बॉलीवुड अभिनेता इरफान खान का निधन हर किसी को एक सदमा दे गया । 29 अप्रैल 2020 को इस दुनिया को अलविदा कहने वाले इरफान खान पिछले काफी वक्त से न्यूइंडोक्राइन ट्यूमर बीमारी से पीड़ित थे । इरफान खान की मौत के बाद अब उनके परिवार में उनकी पत्नी सुतापा सिकदार और उनके दो बेटे बाबिल और अयान हैं । भले ही इरफान इस दुनिया को अलविदा को कह गए हों लेकिन उनके फ़ैंस और परिवार के दिलों में वह हमेशा जिंदा रहेंगे ।

बाबिल ने पापा इरफान खान का पुराना वीडियो शेयर किया
इरफान के जाने से जहां बॉलीवुड समेत फैंस को गहरा झटका लगा है वहीं दुख के इस समय में उनका परिवार बहुत मजबूती से खुद को संभाल रहा है । जहां एक ओर इरफान की पत्नी सुतपा सिकदर इस मुश्किल हालात में अपने बच्चों को ढांढस दे रही हैं वहीं उनके बेटे बाबिल खान भी मां और भाई को सपोर्ट कर रहे हैं । हाल ही में इरफ़ान के बड़े बेटे बाबिल ने अपने पापा का एक पुराना वीडियो शेयर किया है जिसमें इरफ़ान पानी पुरी का लुत्फ़ लेते हुए नजर आ रहे हैं । इरफ़ान के इस वीडियो को देख फ़ैंस काफ़ी इमोशनल हो गए हैं । बाबिल ने इसके कैप्शन में लिखा, 'लंबे समय तक डायट पर रहने के बाद जब शूट खत्म होता है और आप पानी पूरी खा सकते हैं...' इस वीडियो में इरफान खुश होकर पानी पूरी खाते नजर आ रहे हैं ।
View this post on InstagramWhen you’re on diet for so long and then the shoot ends and you can have pani puri.
बाबिल के बाद अब इरफान के दूसरे बेटे अयान खान ने भी पिता संग एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है । फोटो अयान की बचपन की है और वो पिता इरफान संग बाइक पर बैठे हुए नजर आ रहे हैं ।
View this post on InstagramThe flesh we roam this earth in is a blessing, not a promise.
A post shared by ayAAn khan (@arkane_7) on
















