शाहरुख खान इन दिनों ब्रेक पर हैं और अपने खाली समय को खूब एंजॉय कर रहे है । भले ही फ़िल्मों में फ़िलहाल शाहरुख खान का जादू नहीं चल पा रहा हो लेकिन उनके प्रोडक्शन में बनने वाले शो खूब धूम मचा रहे है । ये कहना गलत नहीं होगा कि जितना शाहरुख खान का स्टारडम है उतना ही उनके तीनों बच्चों का भी है फ़िर चाहे वो आर्यन खान हो, सुहाना खान हो या अबराम खान । नन्हें अबराम खान की फ़ैन फ़ोलोइंग भी कुछ कम नहीं है । और हाल ही में अबराम खान ने अपने पापा-मम्मी को प्राउड फ़ील करवाया है ।

अबराम ने 'पापा' शाहरुख खान को करवाया प्राउड फ़ील, आगे बढ़ाई परिवार की विरासत

शाहरुख खान ने शेयर की अबराम खान की उपल्ब्धि

दरअसल, अबराम ने ताइक्वांडो की ट्रेनिंग शुरू कर दी है और इतना ही उन्होंने ताइक्वांडो में यैलो बेल्ट भी हासिल कर ली है । इसकी जानकारी खुद प्राउड पापा शाहरुख ने अपने सोशल अकाउंट के जरिए दी । शाहरुख ने अबराम की मार्शल आर्ट यूनिफॉर्म में फ़ोटो शेयर की साथ ही आर्यन और सुहाना की तस्वीर भी शेयर की जिसमें वह भी ताइक्वांडो की ट्रेनिंग लेते हुए नजर आ रहे है । अपने बच्चों की तस्वीर शेयर करते हुए शाहरुख ने लिखा, ''परिवार में Tae Khan Doh की परम्परा को आगे बढ़ाते हुए, किरन टीचर के फाइट क्लब में सबसे नयी भर्ती। फिलहाल येलो बेल्ट है...।''

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान ने खोला अपना एक दिलचस्प सीक्रेट- ‘मैंने रेलवे स्टेशन पर बहुत लड़कियों के साथ मोहब्बत की है’

वर्क फ्रंट की बात करें तो शाहरुख़ ने ज़ीरो के बाद कोई फ़िल्म साइन नहीं की है । लेकिन बतौर प्रोड्यूसर वो इतिहास रचते जा रहे है । अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत बदला शाहरुख के प्रोडक्शन में बनी फ़िल्म थी जिसे दर्शकों द्दारा खूब पसंद किया गया । इसके अलावा आज नेटफ्लिक्स पर उनकी वेब सीरीज़ बार्ड ऑफ़ ब्लड आ रही है, जो 27 अगस्त को यानि आज रिलीज़ हो रही है ।