भले ही शाहरुख खान की फ़िल्में बॉक्सऑफ़िस पर फ़िलहाल कोई कमाल नहीं दिखा पा रही हों लेकिन उनकी बादशाहत में आज भी कोई कमी नहीं आई है । और इसका जीता जागता उदाहरण मिला जब शाहरुख खान कल यानी 23 अगस्त को मुंबई के बांद्रा रेलवे स्टेशन पहुंचे । इस दौरान फ़ैंस का अपने चहेते सुपरस्टार शाहरुख खान के लिए प्यार देखते ही बन रहा था । बांद्रा रेलवे स्टेशन के 130 साल पूरे होने की खुशी में नए पोस्टल स्टांप लॉन्च ईवेंट में में शाहरुख खान बतौर चीफ गेस्ट पहुंचे । इवेंट के दौरान शाहरुख खान ने मीडिया से बात करते हुए अपने दिलचस्प रेलवे एक्सपीरियंस के बारे में बताया ।

शाहरुख खान का दिलचस्प रेलवे एक्सपीरियंस
शाहरुख ने बांद्रा रेलवे स्टेशन पर नए पोस्टल स्टांप लॉन्च किए और फ़िर मीडिया से बातचीत की और अपने फ़ैंस का भी तहेदिल से अभिवादन किया । रेलवे स्टेशन के अपने पुराने पलों को याद करते हुए शाहरुख ने इवेंट में बताया, 'इस लॉन्च इवेंट का हिस्सा बनकर मैं बहुत खुश हूं, क्योंकि मैंने रेलवे स्टेशन पर बहुत सारी लड़कियों के साथ मोहब्बत की है । बहुत प्रेम किया है । बस ये बांद्रा स्टेशन ही रह गया था, जहां मैं नहीं आया । मुझे यहां इनवाइट करने के लिए मैं आपका शुक्रगुजार हूं ।'
Known as Badshah of Bollywood, Mr. @iamsrk tells his association with & memories of suburban stations of Mumbai, particularly about Bandra Station, in his inimitable style while releasing postal cover on Bandra Railway Station with Sh @ShelarAshish, Minister, Govt of Maharashtra. pic.twitter.com/yBxi8DBu9S
— Western Railway (@WesternRly) August 23, 2019
इसके बाद शाहरुख ने आगे मजाकिया अंदाज में कहा, 'अब मैंने स्टेशन देख लिया है तो मैं कोई हीरोइन से बात करूंगा और आना जाना लगा रहेगा ।'
गौरतलब है कि, अपने फ़िल्मी करियर में शाहरुख ने रेलवे स्टेशन पर कई आईकॉनिक सीन दिए हैं जो आज भी यादगार है । दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, वीर जारा, दिल से और कुछ कुछ होता है जैसी फ़िल्मों में शाहरुख के रेलवे स्टेशन रोमांस आज भी यादगार हैं ।

आपको बता दें कि, महाराष्ट्र के बांद्रा स्टेशन की इमारत को हेरिटेज साइट का दर्जा दिया गया है । यह अपने आप में पहला स्टेशन है, जिसे डाक विभाग के लिफाफे पर जगह दी गई है । शुक्रवार को स्टेशन की सेवाओं के 130 वर्ष पूरे होने के अवसर पर इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था जिसमें शाहरुख ने पहुंचकर कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए ।
















