शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की बॉंडिंग किसी से छुपी हुई नहीं है । शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन की जोड़ी ने मोहब्बतें, कभी खुशी कभी गम और कभी अलविदा न कहना जैसी हिट फ़िल्में देकर न केवल दर्शकों का दिल जीता बल्कि बॉक्सऑफ़िस पर भी सफ़लता का इतिहास रचा । इतना ही नहीं शाहरुख खान ने तो अमिताभ बच्चन के आइकॉनिक रोल डॉन को भी रीक्रिएट किया । दोनों के बीच इतनी गहरी बॉंडिंग होने के बावजूद ऐसा क्या हो गया है कि शाहरुख खान अमिताभ बच्चन से बदला लेना चाहते है । बॉलीवुड के दो डॉन के बीच बदले की आग फ़ैल गई है ।

शाहरुख खान ने अमिताभ बच्चन को ट्वीट कर चेताया
दरअसल ट्वीट में शाहरुख ने अपने एक ट्वीट में अमिताभ को टैग करते हुए लिखा, 'मैं आपसे बदला लेने आ रहा हूं बच्चन साब! तैयार रहिएगा...'। शाहरुख के इस ट्वीट का अमिताभ ने भी तुरंत रिप्लाई करते हुए कहा कि 'अरे भाई शाहरुख, बदला लेने का टाइम तो निकल गया.. अब तो सब को बदला देने का टाइम है ।'
Main aap se Badla lene aa raha hoon @SrBachchan saab! Taiyaar rahiyega...
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 11, 2019
.@iamsrk Galat cheez maang li aap ne... ab toh ban gayi film. Par phir bhi kuch lena hi hai toh ye Badla ka poster hi le lijiye! @SrBachchan looking great here. #BadlaTrailerTomorrow @sujoy_g pic.twitter.com/qEvZVOlo8b
— taapsee pannu (@taapsee) February 11, 2019
Arey bhai @iamsrk, Badla lene ka time toh nikal gaya .. Ab toh sab ko Badla dene ka time hai . https://t.co/iJIFfPgQxi
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 11, 2019
Thank you, my dear @Taapsee and @iamsrk .. poster toh ek hamare paas bhi hai aap ke liye . #BadlaTrailerTomorrow @sujoy_g pic.twitter.com/zOXMpMFdiM
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 11, 2019
अगर आप दोनों इन दोनों सुपरस्टार्स के ट्वीट्स को देखकर कंफ्यूज हो गए हैं तो चिंता ना करें, क्योंकि दोनों एक्टर्स के बीच कोई झगड़ा नहीं हुआ है । दरअसल यहां अमिताभ की आगामी फ़िल्म बदला की चर्चा हो रही है ।
शाहरुख और अमिताभ ने इस फिल्म के प्रमोशन का एक अलग तरीका निकाला, जो हर किसी को कंफ्यूज कर देने वाला था । इसके बाद शाहरुख और अमिताभ ने फिल्म के पहले दो पोस्टर्स के साथ इस कंफ्यूजन को दूर कर दिया । दरअसल 12 फरवरी को सुजॉय घोष की फिल्म बदला का ट्रेलर रिलीज होने वाला है । इसकी जानकारी बिग बी और शाहरुख ने दो पोस्टर्स के साथ दी । बदला में अमिताभ के साथ तापसी पन्नू भी अहम भूमिका में नजर आएंगी ।
यह भी पढ़ें : DDLJ के दौरान शाहरुख खान को पता चला कि सलमान खान ही हैं उनके ‘सच्चे दोस्त’ !
















