बॉलीवुड में शाहरुख खान और सलमान खान का ब्रोमांस किसी से छुपा हुआ नहीं है । भले ही शाहरुख खान और सलमान खान के रिश्ते में कई उतार-चढ़ाव आए हों लेकिन उनकी दोस्ती आज भी एक मजबूत स्तंभ की तरह नजर आती है । दोनों का एक दूसरे की फ़िल्मों में कैमियो करना उनकी सच्ची दोस्ती का सबूत है । हाल ही में शाहरुख खान ने अपने दोस्त सलमान खान की सच्ची दोस्ती का एक वाकया सभी के साथ शेयर किया ।

शाहरुख खान को सलमान खान ने हमेशा सराहा
सभी को शाहरुख-काजोल अभिनीत फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे तो याद होगी, और याद हो भी क्यों न । यह फ़िल्म आज भी ब्लॉकबस्टर है । लेकिन क्या आपको पता है कि फिल्म रिलीज़ से पहले जिसने भी फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे देखी थी, उन्हें यह पसंद नहीं आई थी । लेकिन बस शाहरुख के दोस्त सलमान ऐसे थे जिन्होंने उनकी इस फ़िल्म की तारीफ की थी । शाहरुख ने बताया कि सलमान ने उन्हें हमेशा प्रोत्साहन दिया है जिसे वे कभी नहीं भूल सकते ।
सलमान को पसंद आई थी डीडीएलजी
एक बातचीत के दौरान शाहरुख ने खुलासा किया कि, प्रॉडक्शन से बाहर पहली बार फिल्म देखने वाले व्यक्ति उनके दोस्त सलमान खान थे और उन्होंने कहा था कि फिल्म बेहतरीन है । आपको बता दें कि शाहरुख और सलमान की जोड़ी ने कई सुपरहिट फ़िल्में दी है, जैसे- करण अर्जुन, कुछ कुछ होता है और हम तुम्हारे हैं सनम । और अब उनके फ़ैंस को एक बार फ़िर इस जोड़ी को पर्दे पर देखने की तीव्र इच्छा है ।
फ़िल्म में एक सीन है जहां वह खुद से कहता है कि “यदि ये तुझे प्यार करती है तो पलट कर जरूर देखेगी, पलट, पलट, पलट ।” और उस समय उनके दोस्त ने कहा- 'ऐसा लग रहा है तुम लड़की को मार दोगे जैसे बाज़ीगर में मारा था । अगर तुम इस फिल्म में नहीं होते तो फिल्म अच्छा करती ।' अपने दोस्त की बात सुन शाहरुख को बहुत बुरा लगा था । इसके बाद शाहरुख ने आगे कहा कि, प्रोडक्शन के अलावा जिसने यह फिल्म देख कर तारीफ की थी, वो उनके दोस्त सलमान खान थे ।
यह भी पढ़ें : तो क्या भंसाली फ़िर बनाएंगे 'करण-अर्जुन' सलमान खान-शाहरुख खान की जोड़ी, ये है असली सच्चाई
शाहरुख के फ़िल्मी करियर की बात करें तो उनकी पिछली फ़िल्म जीरो थी, जो बॉक्सऑफ़िस पर नाकाम साबित हुई, इसके बाद शाहरुख ने अभी तक कोई फ़िल्म साइन नहीं की है ।
















