
बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान ने हमेशा अपने हुनर से सबको चौंकाया है, शानदार अभिनय से लेकर होस्टिंग तक, सभी में शाहरुख ने अपना लोहा मनवाया है । अब एक बार फ़िर शाहरुख ने अपने अंदर छुपे एक साहित्यिक पुरुष को सामने लाकर अपने चाहने वालों को हैरान कर दिया । दरअसल इम्तियाज अली की अगली फ़िल्म रिंग की शूटिंग के दौरान शाहरुख ने अपनी एक तस्वीर पोस्ट की और उसे कैप्शन देते हुए लिखा कि इस धरती पर कला की कितनी जरूरत है ।
शाहरुख खान, इन दिनों प्राग में फ़िल्ममेकर इम्तियाज़ अली की आगामी फ़िल्म रिंग की शूटिंग में व्यस्त हैं । इस फ़िल्म में शाहरुख के अपोजिट अनुष्का शर्मा नजर आएंगी । इस तस्वीर को अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए शाहरुख ने लिखा, "Earth without 'art' is just 'Eh'. Read this on a wall and was inspired to requote it against a wall of my own...".
इम्तियाज़ अली की अस्थायी तौर पर रखी गई नाम वाली फ़िल्म रिंग अगले साल सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।
















