bigblalraja01

इन दिनों पूरे देश में गणेशोत्सव की धूम है हर जगह गणपति पांडाल लगे हुए हैं जिसमें हजारों की संख्या में भक्तगण दर्शन के लिए गणपति बप्पा के दरबार जा रहे हैं । भगवान गणेश के आशिर्वाद को पाने के लिए कई बॉलीवुड हस्तियां भी बप्पा के दरबार पहुंच रहीं हैं । मुंबई के सबसे लोकप्रिय गणपति पांडाल लालबागचा राजा जिसे मन्नत वाले गणपति भी कहा जाता है वहां हर साल न केवल लाखों की संख्या में भक्तगण पहुंचते हैं बल्कि अनेक बॉलीवुड सेलिब्रिटीज़ भी बप्पा के दरबार आशिर्वाद लेने पहुंचते हैं ।

भगवान गणेश जी के भक्त अमिताभ बच्चन भी लालबागचा राजा के दरबार पहुंचे और वहां जाकर अमिताभ राजा आरती में शामिल हुए । अपार भीड़ के बीच अमिताभ तय समय पर बप्पा के दरबार पहुंच गए । बप्पा से आशिर्वाद लेकर अमिताभ बच्चन ने भीड़ की तरफ़ भी हाथ हिलाया और उसके बाद वहां से चले गए ।

bigblalraja02

गौरतलब है कि अमिताभ बच्चन इन दिनों अपनी आगामी सोशल ड्रामा फ़िल्म पिंक के प्रमोशन में जुटे हुए हैं । यह फ़िल्म 16 सितंबर को सिनेमाघरों में प्रदर्शित होगी ।