बेशक लाखों दिलों की धड़कन, शाहरुख खान बॉलीवुड के 'किंगखान' हो लेकिन वो मानते हैं कि उनमें भी कुछ बुराईयां हैं और इसका खुलासा खुद शाहरुख खान ने खुलेआम किया । लेकिन ये बुराईं वास्तव में एक अलग प्रकार की बुराई है ।

दरअसल, शाहरुख खान ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक फ़ोटो के साथ अपनी वो तीन बुराईं के बारें में बताया है और वो तीन बुराईंयां कोई और नहीं उनके तीनों बच्चें-सुहाना खान, आर्यन खान और अबराम खान है । शाहरुख ने अपने तीनों बच्‍चों को अपना एक-एक गुण बताया है । शाहरुख तीनों बच्‍चों सुहाना, आर्यन और अबराम का फोटो शेयर करते हुए लिखा, 'इस फोटो में मेरे तीन दोष- ग्रेस, स्टाइल और प्लेफुलनेस'

जैसा की सभी जानते हैं कि शाहरुख खान की बेटी सुहाना खान जिस किसी भी पार्टी या इवेंट में जाती है सारी लाइमलाइट बटोर लेती और सुहाना का यही ग्रेसफ़ुल अंदाज शायद 'पापा' शाहरुख को भी भाता है । वहीं दूसरी तरफ़ विदेश में पढ़ाई कर रहे आर्यन खान ग्लैमर की दुनिया से दूर अपने स्टाइलिश अंदाज से करोड़ों दिलों को धड़काने का दम रखते हैं । और अब यदि शाहरुख खान के सबसे छोटे बेटे अबराम की बात की जाए तो वो सोशल मीडिया का सबसे पसंदीदा स्टार किड है जिसकी हर अदा इतनी चंचल होती है कि हर कोई उसकी एक झलक पाने को बेताब रहता है । और अपने बच्चों के ग्रेस, स्टाइल और चंचल अंदाज को शाहरुख खान खुद में भी देखते है और उन्हें वे बुराई का नाम देते है ।

फ़िल्मों की बात करें तो शाहरुख खान जल्द ही आनंद एल राय की आगामी फ़िल्म में बौने के किरदार में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ जब तक है जान की अभिनेत्रियां-कैटरीना कैफ़ और अनुष्का शर्मा नजर आएंगी ।