
हॉलीवुड फिल्मों के मशहूर निर्माता हार्वे वाइनस्टाइन पर लगे यौन आरोपों की खबर ने सभी को हैरान कर दिया था । इसके बाद कई ऐसे लोग सामने आए जिन्होंने उनके खिलाफ़ सामने आए और खुलकर हार्वे वाइनस्टाइन का गंदा चेहरा सबके सामने लाए । लेकिन बॉलीवुड इस तमाशे से कोसों दूर लगा ।
लेकिन हाल ही में कॉरियोग्राफ़र से निर्देशक बनी फ़राह खान ने इन सब विवादों को बीच अपने ट्विटर हैंडल पर हार्वे वाइनस्टाइन के साथ अपनी एक तस्वीर पोस्ट की है । फ़राह खान जब मैं हूं ना की शूटिंग कर रही थीं तो उनकी मुलाकात हार्वे वाइनस्टाइन के साथ हुई थी । फराह खान ने लिखा है, ''यह मिली!!! सभी थ्रोबैक की थ्रोबैक है! मैं हार्वे वाइनस्टाइन को बॉलीवुड ज्ञान दे रही हूं!! 'मैं हूं न' के शूट पर...''
आपको बता दें वाइनस्टाइन के साथ फराह ने अपनी यह तस्वीर मजाक के मूड में शेयर की है । वाइनस्टाइन पर कई हीरोइनों ने छेड़छाड़ करने का तो किसी ने ओरल सेक्स ऑफर करने तक के आरोप लगाए हैं । हालांकि बॉलीवुड भी यौन दुर्व्यवहार के आरोपों के खिलाफ आवाज बुलंद कर चुका है । प्रियंका चोपड़ा, दीया मिर्जा और विद्या बालन सरीखी बॉलीवुड एक्ट्रेस इसके खिलाफ अपना पक्ष रख चुकी हैं ।
खबरों के मुताबिक, साल 2003 में वाइनस्टाइन इंडस्ट्री के साथ कुछ टाई-अप करने के इरादे से मुंबई आए थे । उसी समय उनकीमुलाकात फ़राह खान से हुई थी जब वह एक निर्देशक के तौर पर अपनी पहली फ़िल्म मैं हूं न की शूटिंग कर रही थी । इस फ़िल्म में शाहरुख खान, सुनील शेट्टी और सुष्मिता सेन अहम भूमिका मेम नजर आईं थी ।

