acting

जैसा कि हम सभी जानते हैं कि शाहरूख खान न केवल बॉलीवुड के बादशाह हैं बल्कि अपने बच्चों से बेहद प्यार करने वाले पिता भी हैं । जब भी संभव होता है  शाहरुख खान अपने बच्चों के साथ क्वालिटी समय बिताने के लिए लंदन जाते हैं  । अपनी लगातार यात्रा के दौरान, शाहरुख  के साथ उनका सबसे छोटा बेटा अबराम भी होता है और वो भी अपने भाई-बहन से मिलने उनके साथ जाता है ।

हालांकि उनके बच्चें  भारतीय फिल्म उद्योग जगत का हिस्सा बनने के लिए काफ़ी छोटे हैं । ये स्पष्ट है कि वे अपने सुपरस्टार पिता के नक्शेकदम का पालन ही करेंगे । हाल ही में लिए गए एक साक्षात्कार के दौरान शाहरुख ने अपने बच्चों की अभिनय क्षमताओं और फ़िल्म में एक्टिंग करने की इच्छा के बारें में बात की । शाहरुख ने खुलासा करते हुए कहा कि कैसे उनकी बेटी सुहाना  खान ने हमेशा अभिनय में अपनी गहरी रुचि दिखाई है ।  वह नाटक में भाग लेती है और उसे थिएटर काफ़ी पसंद है । शाहरुख ने साथ ही कहा कि उनका बेटा आर्यन खान, जिसने हाल ही में अपनी ग्रेजुएशन पूरी की, कॉलेज खत्म करने के बाद वो भी एक्टिंग को लेकर अपना मन बना रहे हैं । फ़िलहाल वह अपनी पढ़ाई को तरजीह देना चाहता है ।