singing

भारतीय क्रिकेट की रन मशीन कहे जाने वाले क्रिकेटर विराट कोहली हमेशा से चर्चा का विषय रहे हैं फ़िर चाहे वो क्रिकेट के मैदान में उनका जबरदस्त प्रदर्शन हो या फ़िर उनके प्यार के किस्से , वे हमेशा से सुर्खियों में रहें हैं । क्रिकेट के मैदान में स्टार होने के बाद अब विराट कोहली अपने गायन कैरियर की शुरुआत करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं ।

विराट कोहली ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान द्वारा बनाया गया गाना गाएंगे । विराट आगामी फ़ुटबॉल प्रीमियर लीग के थीम गीत में नजर आएंगे । इससे पहले विराट को फ़ुटबॉल लीग का ब्रांड एम्बेस्डर बनाया गया था जो कि 15 जुआई 2016 से शुरू होगी ।

कल ही विराट ने गाने की रिकॉर्डिंग के दौरान स्टूडियो से संगीत के जादूगर ए आर रहमान के साथ अपनी तस्वीर डालते हुए लिखा कि 'संगीत के जादूगर ए आर रहमान के साथ समय बिताना मेरे लिए बहुत सम्मान की बात है । वे संगीत के महान पुरोधा हैं धन्यवाद सर '

एक साक्षात्कार के दौरान विराट ने कहा कि क्रिकेट के मैदान की तुलना में मेरे लिए रहमान के बगल में बैठना ज्यादा दबावपूर्ण रहा । कोहली ने कहा कि मैं रहमान का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं और मेरे बचपन की कई यादें संगीत के महान पुरोधा से जुड़ी हुई हैं

इस थीम गीत का शीर्षक है 'नाम है फ़ुटसल' जिसमें विराट कोहली रैप करते हुए नज़र आएंगे । देश के दो धुरंधरों के बीच इस जुगलबंदी को देखना वाकई दिलचस्प होगा ।