kareena

भारत शिखर सम्मेलन 2016 में करीना कपूर की उपस्थिती ने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए, जब उन्हें भारत की शान प्राइड ऑफ़ नेशन के पुरस्कार से नवाज़ा गया । विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब की अभिनेत्री करीना कपूर को ये सम्मान बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र द्दारा प्राप्त हुआ ।

धर्मेद्र ने करीना कपूर को एक फ़ूलों के गुलदस्ते के साथ ये सम्मान दिया जिसे करीना ने बहुत ही विन्रमता के साथ स्वीकार किया । करीना कपूर इस समारोह में साइड चोटी बनाए, बहुत ही खूबसूरत और भारी-भरकम भारतीय पारंपरिक पोशाक में पहुंची । करीना ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए बताया कि पुरस्कार प्राप्त करने पर बहुत सम्मानित महसूस कर रहीं हैं और साथ ही ये सम्मान उन्हें बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता धर्मेंद्र द्दारा मिला, इसलिए भी वे बहुत ज्यादा खुश और प्रफ़ुल्लित हैं ।

करीना कपूर ने उन सभी अफ़वाहों को सिरे से खारिज कर दिया जिसमें कहा जा रहा था कि वो  मां बनने वाली हैं पिछले कई दिनों से मीडिया में ये खबर जोर पकड़ रही थी कि वो प्रेग्नेंट हैं दरअसल उनकी कुछ तस्वीरों से यह कयास लगाए जा रहे थे कि वह प्रेग्नेंट हैं ।

करीना कपूर खान, जो कि आर बाल्कि की फ़िल्म की एंड का में अर्जुन कपूर के अपोजिट नज़र आईं थी, अब विवादित फ़िल्म उड़ता पंजाब में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट और दिलजीत दिशांजे के साथ नज़र आएंगी ।

करीना के साथ-साथ भारत शिखर सम्मेलन में अन्य बॉलीवुड कलाकारों को भी पुरस्कार से नवाज़ा गया जिसमें शामिल हैं  साजिद-वाजिद, अमीष त्रिपाठी, प्रीति पाटकर, ज़ोया अख्तर इत्यादि ।