इसमें कोई शक नहीं कि शाहरुख खान आज भी किंग खान है । उन्हें ऐसे ही किंग खान नहीं कहा जाता । करोड़ों दिलों पर राज करने वाले शाहरुख खान की फैन फॉलोइंग सिर्फ भारत तक ही सीमित नहीं है । विदेशों में भी उनके हजारों चाहने वाले हैं । हाल ही में शाहरुख खान को अपना एक विदेशी सेलिब्रिटी चाहने वाला मिला । और ये कोई और नहीं बल्कि प्रतिष्ठित ब्रिटिश रॉक बैंड कोल्ड प्ले के लीड सिंगर क्रिस मार्टिन है जो शाहरुख खान के फ़ैन बन गए है । दिलचस्प बात ये है कि शाहरुख खान भी क्रिस मार्टिन के बहुत बड़े फ़ैन है ।

शाहरुख खान और क्रिस मार्टिन का फ़ैन बॉय एटीट्यूड
अभी पिछले दिनों जब मुकेश अंबानी के बेटे आकाश अंबानी की बैचलर पार्टी हुई थी । स्विट्जरलैंड के सेंट मोरित्ज में आयोजित हुई इस पार्टी में बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे पहुंचे थे । इस पार्टी में शाहरुख भी अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आए थे । इस दौरान वहां कोल्डप्ले बैंड ने परफॉर्म किया था और तब शाहरुख उसी पार्टी में खूब झूमे थे । और अब दोनों का फ़ैन बॉय एटीट्यूड दुनिया के सामने आ गया है ।
कोल्डप्ले के लीड क्रिस मार्टिन ने लिखा, "सभी को नमस्कार, मुझे आशा है कि आप सभी ठीक कर रहे हैं । वास्तव में ओके से बेहतर । इस समय कुछ संगीत मुझे पसंद हैं । इसके बाद क्रिस ने कुछ अंग्रेजी गानों के नाम बताए । उन्होंने अपने ट्वीट के आखिर में लिखा, ठीक है एक महीने के लिए पर्याप्त ट्वीट करना । Shah Rukh Khan forever Love.
क्रिस के इस ट्वीट पर शाहरुख ने रिप्लाई किया । शाहरूख ने लिखा- ''निश्चित रूप से वो संगीत सुनूंगा, जिन्हें तुम सुन रहे हो । तुम्हारे लिए कुछ भारतीय संगीत भी भेजूंगा । Love to you & health and life Forever and more to you.''
वर्क फ़्रंट की बात करें तो शाहरुख की पिछली फ़िल्म जीरो बॉक्सऑफ़िस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई इसके चलते अब शाहरुख अपने अगले प्रोजेक्ट को लेकर बहुत सतर्क हो गए है और उसके साथ कोई चांस नहीं लेना चाहते है । राकेश शर्मा की बायोपिक फ़िल्म सारे जहां से अच्छा को छोड़ने के बाद शाहरुख फ़िलहाल प्रोडक्शन पर फ़ोकस कर रहे है । नेटफ़िल्क्स पर के वेब शो को प्रोड्यूस करने के बाद हाल ही में शाहरुख ने तीन और नए वेब शो को प्रोड्यूस करने का जिम्मा लिया है ।
यह भी पढ़ें : मिल गया संकेत, कभी भी शुरू हो सकती है शाहरुख खान की डॉन 3
शाहरुख के प्रोडक्शन हाउस, रेड चिलीज के बैनर तले बनी फ़िल्म बदला हाल ही में सिनेमाघरों में रिलीज हुई । अमिताभ बच्चन और तापसी पन्नू अभिनीत यह फ़िल्म बॉक्सऑफ़िस पर काफ़ी अच्छा प्रदर्शन कर रही है ।
















