शाहरुख खान और अनुपम खेर की कैमिस्ट्री पर्दे पर जादू सा चला देती है । और उनकी शानदार कैमिस्ट्री का सबसे बड़ा सबूत मिला ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दिलवाले दुल्हनियां ले जाएंगे में । इस फ़िल्म में अनुपम खेर ने शाहरुख खान के पिता की भूमिका निभाई थी । पिता-बेटे की ये जोड़ी यादगार जोड़ी में शुमार है । वहीं असल जिंदगी में भी अनुपम खेर का शाहरुख खान के साथ एक स्पेशल बॉंड है । आज जबकि फिल्म को रिलीज हुए करीब 24 साल बीत चुके हैं लेकिन लगता है अनुपम आज भी उस फ़िल्म की यादों को भूल नहीं पाए है ।

अनुपम खेर को सताई शाहरुख खान की याद तो शाहरुख ने दे दिया ये 'ऑफ़र'

शाहरुख खान और अनुपम खेर साथ में डीडीएलजी में नजर आए थे

दरअसल, अनुपम इन दिनों न्यू यॉर्क में अपने अमेरिकी टीवी शो की शूटिंग कर रहे है । इस दौरान उन्हें शाहरुख के साथ की गई ब्लॉकबस्टर फ़िल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, की याद आ गई । और अनुपम ने शाहरुख को याद करते हुए एक GIF को शेयर करते हुए लिखा, 'मेरे प्यारे शाहरुख खान । बस ऐसे ही न्यूयॉर्क में तुम्हारी अचानक याद आई । हमने अच्छा समय साथ बिताया और फिर हम सब बड़े हो गए । प्यार और दुआएं। #DilwaleDulhaniyaLeJayenge'

अनुपम खेर के ट्वीट को देखकर शाहरुख ने अनुपम को ट्वीट करते हुए लिखा, 'अरे नहीं डैडी कूल! ग्रो अप हों आपके दुश्मन । हम दोनों का दिल तो बच्चा है जी । आप घर लौटकर आओ फिर हम सांप सीढ़ी खेलेंगे और हम हवा में रेत के महल भी बना सकते हैं । मिस यू ।'

इस ट्वीट पर जवाब देते हुए अनुपम खेर ने लिखा, 'आते ही मिलता हूं । बहुत बहुत प्यार ।'

यह भी पढ़ें : शाहरुख खान की 'बादशाहत' में जुड़ा एक और नगीना, तीन अंतर्राष्ट्रीय मानद उपाधि हासिल कर तोड़ा रिकॉर्ड

शाहरुख के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, जीरो की असफ़लता के बाद अभी तक उन्होंने अपनी किसी भी बॉलीवुड फ़िल्म को साइन नहीं किया है । इन दिनों वह वेब शो को प्रोड्यूस करने में व्यस्त है ।