जब से अजय देवगन अभिनीत दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज हुआ है तब से यह फ़िल्म अपनी लाजवाब कॉमेडी को लेकर खूब चर्चा बटोर रही है । फ़ैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म की कहानी एक ऐसे 50 साल के किरदार [अजय देवगन] के इर्द-गिर्द घूमती है जिसका दिल खुद से छोटी 26 साल की रकुल प्रीत पर आ जाता है और वह उसे डेट करना चाहता है । और जब अजय की दे दे प्यार दे का ट्रेलर रिलीज किया गया था तो इसमें अजय ने एक सीन में सैफ़ अली खान और करीना कपूर खान के बीच उम्र के अंतर को अपनी ढाल बनाते हुए अपने प्यार को जायज ठहराया था । और अब इस पर सैफ़ अली खान का रिएक्शन आ गया है ।

दे दे प्यार दे में अजय देवगन के 'सैफ़-करीना' डायलॉग पर अब आया सैफ़ अली खान का रिएक्शन

सैफ़ अली खान ने अजय देवगन के उदाहरण पर दिया रिएक्शन

दे दे प्यार दे में एक सीन में अजय और जावेद जाफ़री बात करते हैं । अजय खुद को सही साबित करते हुए कहते हैं कि, ''मैं दुनिया का पहला इंसान नहीं हूं जो अपने से छोटी बंदि को डेट करने की सोच रहा हूं ।" जावेद पूछते हैं "अच्छा तो बताओ कौन सक्सेसफ़ुल रहा है ?'' इस पर आशिष के किरदार में अजय कहते हैं कि, "माइकल डगलस और कैथरीन जेटा-जोनास, जॉर्ज क्लूनी और सैफ व करीना ।''

सैफ़ को नहीं है कोई ऐतराज

सैफ ने भी इस पर शानदार अंदाज में जवाब देते हुए कहा, 'हे दैट्स कूल मैन' । अब सैफ के इस रिएक्शन से तो ये साफ है कि वो करीना संग अपने रिश्ते को लेकर कितने कम्फर्टेबल हैं । साथ ही वो अपने रिश्ते के उदाहरण देने से भी परहेज नहीं करते । आपको बता दें कि अजय और सैफ ऑफ स्क्रीन काफी अच्छे दोस्त हैं और दोनों एक बार फिर स्क्रीन पर काम करते नजर आने वाले हैं । दोनों फिल्म 'ताना जी - अनसंग हीरो' में साथ नजर आएंगे ।

भले ही सैफ़ और करीना के बीच 10 साल का अंतर हो लेकिन वह बॉलीवुड की लविंग शादीशुदा जोड़ी में आते है । दोनों का एक प्यारा सा बेटा भी है, तैमूर अली खान जो सोशल मीडिया स्टार है और पैपराजी का सबसे फ़ेवरेट स्टार किड है ।

वैसे सैफ़ और करीना के अलावा बॉलीवुड में ऐसे कई जोड़े हैं जिनके बीच उम्र का काफ़ी अंतर है । और इसमें शामिल हैं_ शाहिद कपूर और मीरा राजपूत व रितेश देशमुख और जेनेलिया डिसूजा ।

यह भी पढ़ें : दे दे प्यार दे ट्रेलर : फ़िल्म के जरिए अजय देवगन ने सैफ़ अली खान-करीना कपूर के बीच उम्र के अंतर पर मजाकिया अंदाज में कसा तंज

दे दे प्यार दे, एक फैमिली कॉमेडी ड्रामा फ़िल्म है । इस फ़िल्म में अजय एक ऐसे पति की भूमिका निभा रहे हैं जो अपने बच्चों की उम्र की एक लड़की से इश्क फरमा रहा है । अजय की लव इंटरेस्ट का किरदार रकुल प्रीत सिंह निभा रही है । जबकि अजय की पत्नी का किरदार तब्बू ने निभाया है । अकीव अली के निर्देशन में बनी इस फ़िल्म को लव रंजन ने प्रोड्यूस किया है । यह फ़िल्म 17 मई को सिनेमाघरों में रिलिज होगी ।