साल 2020 का आगाज हो चुका है । और नए साल का स्वागत हर किसी ने अपने-अपने स्टाइल से किया । बॉलीवुड सितारों ने भी अपने अलग अंदाज में नए साल का स्वागत किया । लेकिन महज दो फ़िल्मों से बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान के अंदाज ने हर किसी का ध्यान खींचा । नववर्ष के मौके पर मंदिर, मस्जिद, गुरुद्दारा और चर्च जाकर आशिर्वाद लेने के बाद सारा अली खान ने बीच पर अपनी फ़ैमिली के साथ क्वालिटी टाइम बिताया । बिकिनी में सारा अली खान की पिक्चर्स ने सोशल मीडिया पर धूम मचाई हुई है । कुछ तस्वीरों में वह अपने भाई इब्राहिम अली खान के साथ भी दिखाई दे रही है ।

सारा अली खान का अंदाज हर जगह छाया
सोशल मीडिया पर वायरल हुई इन फोटो को खुद सारा ने अपने इंस्टाग्राम एकाउंट से शेयर किया है । जहां कुछ तस्वीरों में सारा मल्टीकलर की फ़्लोरल बिकिनी में काफ़ी हॉट लग रही है ।

और एक तस्वीर में तो वह फ़्लोटिंग नाश्ता एंजॉय करते हुए नजर आ रही है । वहीं दूसरी तस्वीर में सारा के साथ उनके भाई इब्राहिल अली खान भी नजर आ रहे है । दोनों भाई-बहन की बॉन्डिंग काफी जबरदस्त लग रही है ।
यह भी पढ़ें : SIZZLE ON! स्विमिंग पूल में चिल करते हुए सारा अली खान ने बिकिनी में दिखाई हॉटनैस
वर्क फ़्रंट की बात करें तो, सारा ने हाल ही में इम्तियाज अली के निर्देशन में बन रही फ़िल्म लव आज कल 2 की शूटिंग खत्म की है । इस फ़िल्म में उनके साथ कार्तिक आर्यन लीड रोल में नजर आएंगे । इसके अलावा वह वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में भी लीड रोल में दिखाई देंगी ।
View this post on InstagramWhen feeling blue isn’t a bad thing ???? @luxnorthmale @ncstravels
A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on
















