आयुष्मान खुराना के साथ फ़िल्म दम लगा के हइशा से बॉलीवुड में कदम करने वाली भूमि पेडनेकर ने अपने अभी तक के फ़िल्मी करियर में कई यादगार फ़िल्में दी है । दम लगा के हइशा, टॉयलेट एक प्रेम कथा, शुभ मंगल सावधान, सांड की आंख और पति पत्नी और वो । जहां भूमि पेडनेकर ने अपने शानदार अभिनय से सभी का दिल जीता है वहीं अपने जबरदस्त मेकओवर से भी न जाने कितने लोगों को इंस्पायर किया है । न्यू ईयर 2020 के मौके पर भूमि पेडनेकर अपने सपनों को पूरा करने में जुटी रही । लेकिन उनके सपने ने लोगों की नींद को उड़ा दिया । फ़ैट टू फ़िट के चैलेंज पर पूरी तरह से खरी उतरी भूमि के बिकिनी फ़िगर ने न जाने कितने दिल धड़का दिया ।

भूमि पेडनेकर का सेक्सी बिकिनी फ़िगर
भूमि के बिकिनी फ़िगर को देख उनकी पहली फ़िल्म दम लगा के हईशा याद आना लाजिमी है । इस फ़िल्म में भूमि ने एक वजनदार महिला का किरदार निभाया था जिसके मोटे शरीर के कारण उसका पति उसे प्यार नहीं करता है लेकिन वह अपने अच्छे व्यवहार के कारण अपने पति का दिल जीत लेती है । इस फ़िल्म में भूमि का तकरीबन वजन 85 किलो था । दम लगा के हइशा में अपने किरदार के साथ न्याय करने के लिए भूमि ने अपना वजन बढ़ाया था ।

घटाया कई किलो वजन
हालांकि फ़िल्म में उनके किरदार को सभी ने पसंद किया लेकिन इसके फ़िल्म के बाद अपने वजन को कम करना भूमि के लिए काफ़ी मुश्किल भरा रहा । दम लगा के हइशा के बाद भूमि ने अपनी आने वाली फिल्म के लिए अपना तकरीबन 30 किलो वजन तक कम किया था । लेकिन भूमि ने अपनी सख्त डायट रूटीन और वर्क आउट से अपने वजन को कम कर लिया । और सभी के लिए एक मिसाल कायम की ।
भूमि पूरा किया अपना सपना
और अब न्यू ईयर 2020 के मौके पर भूमि ने अपना बिकिनी फ़िगर फ़्लॉंट किया । भूमि ने अपने इंस्टाग्राम पर समंदर में नहाते हुए अपनी फ़ोटो पोस्ट की साथ ही एक वीडियो भी शेयर किया । वीडियो को पोस्ट करते हुए भूमि ने लिखा, 'जिंदगी सिर्फ खास पलों के बारे में हैं और पिछले दशक ने मुझे ढेरों मौके दिए हैं । कुछ ऐसे अनुभव दिए जिन्होंने मुझे मजबूत बनाया ।
यह कुछ लोगों को मुझसे दूर लेकर भी गया, उस खाई को कोई नहीं भर सकता है । लेकिन इसने मुझे अपने ख्वाबों का पीछा करने का मौका भी दिया । इसने मुझे आप लोग दिए, मेरा परिवार जो मुझ पर अपना प्यार लुटाता है । कुछ ऐसे लोग दिए जो मेरी जिंदगी में एंजल से कम नहीं हैं । मैं अपने ख्वाबों को जी रही हूं । आने वाला दशक और भी बेहतर होगा ।'
View this post on InstagramMy Mood for the next decade ? ????♀️? #HappyGirl #HappyNewYear #2020 #mood
समुद्र की लहरों में खेलते हुए भूमि का मस्तीभरा अंदाज उनके फ़ैंस को खूब भाया । ग्रीन कलर की बिकिनी फ़ोटो पोस्ट करते हुए भूमि ने लिखा, 'इस दशक में रहने वाला है ऐसा मूड, हैप्पी गर्ल.'
वर्क फ़्रंट की बात करें तो साल 2020 में भी भूमि, भूतः द हॉन्टेड शिप, तख्त और डॉली किट्टी और वो चमकते सितारे जैसी फ़िल्मों में नजर आएंगी ।
















