बॉलीवुड की सबसे चुलबुली अदाकारा सारा अली खान, जिसने महज दो फ़िल्में-केदारनाथ और सिम्बा से फ़ैंस के दिल में अपनी खास जगह बना ली है, इन दिनों वेकेशन मूड में नजर आ रही है । वरुण धवन के साथ कुली नंबर 1 की शूटिंग कर रहीं सारा अली खान फ़िल्म की शूटिंग से ब्रेक लेकर इन दिनों श्रीलंका में अपना क्वालिटी टाइम बिता रही है । हाल ही में सारा अली खान ने श्रीलंका वेकेशन से अपनी बिकिनी पिक्चर्स पोस्ट की है । सोशल मीडिया पर सारा के बिकिनी लुक को खूब पसंद किया जा रहा है ।

Hottie! श्रीलंका के बीच पर सारा अली खान का बिकिनी लुक फ़ैंस को आया रास

सारा अली खान का बिकिनी लुक

शेयर की गई तस्वीर में सारा स्ट्राइप्ड मल्टीकलर की बिकिनी में समंदर के किनारे लुत्फ़ उठाती हुई नजर आ रही है । सारा ने अपनी बिकिनी तस्वीरों को पोस्ट करते हुए लिखा, "लेडी इन लंका" ।

Hottie! श्रीलंका के बीच पर सारा अली खान का बिकिनी लुक फ़ैंस को आया रास

केदारनाथ के जरिए डेब्यू करने वाली सारा ने बेहद कम समय में अपनी जबरदस्त फैन फॉलोइंग बढ़ाई है । आईफा 2019 में सारा अली खान ने केदारनाथ के लिए बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्टर का अवॉर्ड भी जीता ।

यह भी पढ़ें : सारा अली खान को एक नंबर मानते हैं कार्तिक आर्यन,इसलिए फ़िर चाहते हैं साथ काम करना

वर्क फ़्रंट की बात करें तो, सारा जल्द ही कार्तिक आर्यन के साथ लव आजकल 2 में नजर आएंगी । इसके बाद वह वरुण धवन के साथ कुली नंबर वन में नजर आएंगी ।

View this post on Instagram

Lady in Lanka ??‍♀️??

A post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95) on