बॉलीवुड की सबसे हॉट और ग्लैमरस अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा आज यानी 23 अक्टूबर को अपना 46वां जन्मदिन मना रही है । 22 अक्टूबर की रात को मलाइका अरोड़ा ने अपने बेहद करीबी दोस्तों और परिवारजन के साथ बर्थडे सेलिब्रेशन किया । मलाइका अरोड़ा के बर्थडे सेलिब्रेशन में उनके कथित बॉयफ़्रेंड अर्जुन कपूर, बेस्ट फ्रेंड करीना कपूर खान, बहन अमृता अरोड़ा समेत बॉलीवुड के कई सितारों ने शिरकत की । मुंबई के जेडब्ल्यू मैरियट होटल में आयोजित इस पार्टी में सभी ने खूब मस्ती की । मलाइका की धूमधाम से मनी बर्थडे पार्टी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर धूम मचा रही है ।

मलाइका अरोड़ा की बर्थडे पार्टी में मची धूम
मलाइका ने अपने इन खास दिन पर अपनी सेक्सी और ग्लैमरस अदाओं से सभी का दिल जीत लिया । इस मौके पर वह गोल्डन कलर की स्पार्कल शॉर्ट बैकलेस ड्रेस में नजर आई ।

पार्टी के दौरान मलाइका ने अर्जुन के साथ भी जमकर डांस किया । बर्थडे गर्ल पंजाबी गाने पर थिरकती नज़र आ रही हैं तो वहीं अर्जुन प्रोपर पटोला पर बेकाबू होकर डांस करते दिखाई दिए ।

मलाइका की बर्थडे पार्टी में करीना कपूर खान और करिश्मा कपूर का भी दिलकश अंदाज लोगों को भा गया । करीना इस मौके पर ब्लैक कलर की स्ट्राइप्ड ड्रेस में नजर आईं ।
View this post on Instagram
View this post on Instagram
Some inside moments from @malaikaaroraofficial's birthday bash | @realbollywoodhungama
A post shared by Bollywood Hungama???? (@realbollywoodhungama) on
















