कमलेश कन्हैयालाल कापसी कौन है ? राजकुमार हिरानी की फ़िल्म संजू में विकी कौशल ने संजय दत्त के बेस्ट फ़्रेंड का किरदार बहुत ही शानदार ढंग से व गर्मजोशी से निभाया है । मीडिया के कुछ महकमों ने अमेरिका से "असली कमलेश" को खोज निकाला । इस दोस्त का असली नाम परेश घेलानी है और इन्हें संजय दत्त प्यार से ‘परया’ कहते हैं ।

संजू में परेश घेलानी है कमलेश
लेकिन यहां आपके उत्साह को खत्म करने के लिए खेद है । लेकिन संजू में कमलेश के रोल के लिए, परेश रोल मॉडल नहीं हैं । संजय दत्त के बेहद करीबी दोस्त ने अनजान में इस राज से पर्दा उठाया और बताया, “यह सच है कि परेश जिसे बाबा परया कहते हैं, काफ़ी करीबी दोस्त है । यह भी सच है कि वह एक गुजराती एन आर आई है और अमेरिका में सेटल है । लेकिन फ़िल्म में परेश, कमलेश नहीं हो सकता क्योंकि इसका सिंपल कारण यह है कि, परेश बाबा की जिंदगी में मुंबई बम ब्लास्ट घटना के बाद आया जब बाबा की असली कानूनी मुश्किलें शुरू हो चुकी थी ।
और फ़िल्म में बताया गया है कि कमलेश बाबा का दोस्त काफ़ी समय से है और उसने ही बाबा को उसके मुश्किल दौर से बाहर निकाला फ़िर चाहे वो मुंबई बम ब्लास्ट घटना हो या बाबा की मां के निधन के बाद ड्रग्स लेने की बुरी आदत से बाबा को बाहर निकालना हो, सभी में वह दोस्त ही, बाबा की मदद करता है । लेकिन असल जिंदगी में बाबा के मुश्किल दौर में परेश कहीं भी नहीं था ।”
बाबा के दोनों जीजा उसके पिलर बनकर खड़े रहे
दत्त के इस दोस्त ने खुलासा किया कि, जब बाबा, आतंकवादी होने के आरोप को झेल रहे थे, उस मुश्किल घड़ी में बाबा के सबसे अच्छे दोस्त थे उनके दोनों जीजा कुमार गौरव और ओवेन रॉनसन । "बम विस्फोटों और गंभीर आरोपों के बीच बाबा के लिए एक मजबूत खंभे की तरह खड़े थे ये दोनों ।"
दोस्त ने आगे बताया कि, फ़िल्म में एक सीन दिखाया गया है कि, एक अंडरवर्ल्ड डॉन (जिसे शियाजी शिंदे ने अदा किया है) संजय दत्त को गणेश विसर्जन में शामिल होने के लिए धमकाता है और दत्त वास्तव में ऐसा नहीं कहने के लिए साहस इकट्ठा करते हैं, ऐसा हकीकत में होता है ।”
यह भी पढ़ें : राजकुमार हिरानी की संजू भारत के एक दिग्गज नेता के अपमान से बाल-बाल बची
दोस्त ने यह भी बताया कि, “यह छोटा राजन के साथ हुआ था । बाबा ने उसे बताया कि वह उसके विसर्जन में शामिल नहीं होगा । बाद में छोटा राजन कश्मीर में चल रही विधु विनोद चोपड़ा की फ़िल्म मिशन कश्मीर की शूटिंग में आ धमका और सभी को गणेश पूजा का प्रसाद बांटा, जैसा कि फ़िल्म में दिखाया गया है ।”
















