सैफ़ अली खान के करियर में कुछ खास नहीं चल रहा है । इन दिनों सैफ़ अली खान नेटफ्लिक्स पर प्रसारित हो रहे शो, सेक्रेड गेम्स में नजर आ रहे हैं, और पिछले हफ़्ते वो लंदन में अपनी विस्तारित छुट्टियों को घटा कर भारत लौटे ताकि वो अपने इस शो का प्रमोशन कर सकें ।

सैफ़ अली खान अपने शो के प्रमोशन पर फ़ोकस करना चाहते हैं
इस शो से जुड़े सूत्रों के मुताबिक, सैफ अपनी इस सीरिज के प्रमोशन के लिए अपनी छुट्टियों में किसी भी तरह की बाधा डालने के लिए "बहुत अनिच्छुक" थे क्योंकि उन्हें पता था कि प्रमोशन के दौरान उनसे केवल उनकी ग्लैमरस पत्नी करीना कपूर खान और प्यारे बेटे तैमुर के बारें में ही सवाल-जवाब किए जाएंगे ।
“नहीं ऐसा नहीं है कि सैफ़ को इन दोनों पर गर्व नहीं है । लेकिन वह अपने परिवार के इन दो स्टार्स के अग्रदूत होने से थक गए हैं । बजाए उनके शो के बारें में सवाल-जवाब के उनसे, उनकी पत्नी और बेटे के बारें में सवाल किए जाएंगे । इसलिए उन्हें लगा कि इससे उनका सेक्रेड गेम के प्रमोशन से ध्यान हट जाएगा ।” सूत्र ने बताया ।
यह भी पढ़ें : करीना कपूर खान की सेक्सी-हॉट 'गर्ल गैंग' के साथ अकेले सैफ़ अली खान
इतना ही नहीं सैफ़ के करीबी सूत्र से हमें यह भी पता चला है कि सैफ़ ने अपने लाडले तैमुर को इंग्लैंड में बोर्डिंग स्कूल भेजने का मन बना लिया है । जैसे ही तैमुर अपना ध्यान रखना शुरू कर देंगे वह उन्हें बोर्डिंग स्कूल में भेज देंगे ।
















