सलमान खान ने हाल ही में अपना यूट्यूब चैनल, ‘बीइंग सलमान खान’ लॉन्च किया है, जहां प्रशंसकों को उनके वास्तविक जीवन की एक झलक देखने मिलेगी, जिसे देखने के लिए लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे है । इसी के साथ सलमान खान ने अपने यूट्यूब चैनल पर अपनी आवाज में गाया गाना ‘प्यार करो न’ रिलीज किया, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं । सलमान खान के इस गाने के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे इस स्थिति में हमें एक राष्ट्र के रूप में एक दूसरे के साथ खड़े रहना है और घर पर रहकर इस महामारी से लड़ना है ।

5 मिनट में बनकर तैयार हुआ सलमान खान का रैप मिक्स गीत ‘प्यार करो न’

इस गाने के जरिए सलमान खान ने दिया मदद करो ना, सब्र रखो ना का संदेश

साथ ही, यह भी समझाया गया है कि हमें कैसे उन लोगों का सम्मान करना चाहिए जो इस स्थिति में बिना अपने जान की परवाह किये हमारी रक्षा कर रहें है और साथ ही कैसे हम एक कदम आगे बढ़ा कर कोरोनोवायरस से लड़ने में अपना योगदान दे सकते है ।

सलमान ने अपने इस गाने को बनाने के बारें में खुलकर बात की । सलमान ने कहा कि, “इस तरह की स्थिति में, हम यहां किसी प्रकार की फिल्म की शूटिंग नहीं कर सकते हैं, जबकि हम घर में एक साथ इतने सारे लोग हैं । लेकिन हम निश्चित रूप से हमारे पास मौजूद उपकरणों का उपयोग करके एक गाना बना सकते हैं, जैसे कि फोन कैमरा । मैंने ट्रैक गाया और हमने वीडियो को यही एडिट किया है लेकिन संगीत की रचना मुंबई में की गई है । गाने के लिरिक्स ठीक वैसे है जिसे मैं दुनिया के सामने व्यक्त करना चाहता हूं- प्यार करो ना, मदद करो ना, सब्र रखो ना ।”

करोना शब्द इस में अच्छी तरह से फिट हो गया

इसके अलावा, उन्होंने कहा, “मेरे मन में एक गाने के लिए यह धुन थी । और करोना शब्द इस में अच्छी तरह से फिट हो गया । इसलिए, हमने इस पर जैम करने का फैसला किया, और लगभग 5 मिनट में हमारे पास हमारा गाना तैयार था । करोना शब्द के साथ लिरिक्स बिल्कुल उस जगह में फिट बैठ गए, जो हम कहने की कोशिश कर रहे थे । साथ ही आज की स्थिति को भी रेखांकित कर रहे थे । यह खूबसूरती से रैप के साथ मिश्रित हुआ है ।”

यह भी पढ़ें : सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘प्यार करो ना’, कोरोनोवायरस से एकजुट होकर लड़ने का देता सबक !

गीत के पीछे का विचार इस तथ्य में निहित है कि सलमान चाहते हैं कि लोग स्थिति की गंभीरता को समझें और खुद व अपने प्रियजनों की रक्षा के लिए एहतियाती कदम उठाएं । इसी सोच को जीवित रखते हुए, सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर समय-समय पर वीडियो साझा किए है और अपने प्रशंसकों से सुरक्षित रहने और घर में रहने का आग्रह किया है ।