सलमान खान ने अपने फ़ैंस के साथ करीब से जुड़ने के लिए अपना यूट्यूब चैनल ‘बीइंग सलमान खान’ खोला है । और अपने यूट्यूब चैनल की शुरूआत सलमान खान ने सबसे पहले अपने गीत 'प्यार करोना' को लॉंच करके की है । इस गाने को सलमान खान ने खुद गाया है ।

सलमान खान की आवाज में रिलीज हुआ ‘प्यार करोना’, कोरोनोवायरस से एकजुट होकर लड़ने का देता सबक !

सलमान खान ने खुद गाया प्यार करो ना

सलमान ने आखिरकार यूट्यूब चैनल पर यह गाना रिलीज़ कर दिया है और जिसे सुनकर आप भी दंग रह जाएंगे । इस गाने के जरिये यह बताने की कोशिश की गई है कि कैसे इस स्थिति में हमें एक राष्ट्र के रूप में एक दूसरे के साथ खड़े रहना है और घर पर रहकर इस महामारी से लड़ना है । साथ ही, यह भी समझाया गया है कि हमें कैसे उन लोगों का सम्मान करना चाहिए जो इस स्थिति में बिना अपने जान की परवाह किये हमारी रक्षा कर रहें है और साथ ही कैसे हम एक कदम आगे बढ़ा कर कोरोनोवायरस से लड़ने में अपना योगदान दे सकते है ।

शुरू हो गया सलमान का यूट्यू चैनल

सलमान ने अपने सोशल मीडिया पर गाना रिलीज करते हुए लिखा, ''फाइनली हमारा यूट्यूब चैनल शुरू हो गया है, जाइये और मेरा नया गाना देखें और एन्जॉय करें। #PyaarKarona