पूरी दुनिया कोरोना वायरस जैसी महामारी की चपेट में आ चुकी है । कोरोना के संक्रमण रोकने के लिए भारत ही नहीं बल्कि कोरोना प्रभावित देशों में भी लॉकडाउन लगाया है ऐसे में अब हर कोई घरों में रहने को मजबूर है । ग्लोबल आइकन बन चुकी बॉलीवुड की देसी गर्ल यानी प्रियंका चोपड़ा, जो लगातार सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को जागरुक कर रही हैं, ने लॉकडाउन के इस दौर में बालों की देखभाल करने के लिए घरेलू नुस्खा बताया है । प्रियंका चोपड़ा को ये नुस्खा उनकी मां ने बताया था जिससे स्कल्प ट्रीटमेंट किया जा सकता है ।

लॉकडाउन में घर पर कैसे करें बालों की देखभाल, प्रियंका चोपड़ा जोनस ने बताया अपनी नानी का सीक्रेट घरेलू नुस्खा (VIDEO)

प्रियंका चोपड़ा ने वीडियो पोस्ट कर बताया देसी तरीका

प्रियंका ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया है जिसमें उन्होंने बालों की देखभाल करने का एकदम देसी तरीका बताया है । प्रियंका ने अपने इस वीडियो को पोस्ट करते हुए लिखा, “धूल से मुक्ति वाले इस माहौल में आप घर पर ये ट्राई कर सकते हैं । मेरी मां ने मुझे ये सिखाया था । मेरी मां को उनकी मां ने ये सिखाया था ।”

चमकदार बालों का ये नुस्खा उनकी मां ने दिया

प्रियंका ने अपने वीडियो में बताया है किम “आप योगर्ट (दही) लें, एक चम्मच उसमें शहद मिलाएं, फिर एक अंडा फोड़कर डालें । इसे अपने बालों पर अप्लाई करें और 30 मिनट तक छोड़ दें । फिर हल्के गर्म पानी से इसे धो लें ।” इसी के साथ प्रियंका ने एक डिसक्लेमर भी दिया है जिसमें लिखा है, “ये मेरे लिए तो बहुत अच्छा काम करता है लेकिन इसकी महक आपको पसंद नहीं आएगी । अपने बालों से दही को पूरी तरह से हटाने के लिए आपको दो बार शैंपू की जरूरत होगी । फिर कंडीशन तो अप्लाई करना ही होगा ।”

वर्क फ़्रंट की बात करें तो पिछली बार प्रियंका ने फ़िल्म द स्काई इज पिंक के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक किया था ।