पूरी दुनिया में कोरोना वायरस ने हलचल मचा दी है । जहां चीन में इस खौफ़नाक बीमारी का भयावह रूप देखने को मिल रहा है वहीं अब भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है । और अब सलमान खान ने कोरोना वायरस से निपटने के लिए अपने खास अंदाज में लोगों को सुझाव दिया है । सलमान खान ने जिम से अपने मसल्स को फ़्लॉंट करते हुए कोरोना वायरस से बचने का उपाय बताया है ।

सलमान खान ने कोरोना वायरस से बचने का उपाय बताया, कहा-'हाथ मिलाने से बचो और नमस्ते-सलाम को अपनाओ'

सलमान खान ने हाथ मिलाने से बचने के लिए कहा

सलमान ने अपने फैंस को सलाह दी है कि जब तक कोरोना वायरस का कहर जारी है, तब तक सबको हाथ मिलाने से बचना चाहिए, और नमस्ते तथा सलाम को अपनाना चाहिए । अपनी फ़ोटो पोस्ट करते हुए सलमान ने लिखा, 'नमस्कार...हमारी सभ्यता में नमस्ते और सलाम है! जब कोरोना वायरस खत्म हो जाए तब हाथ मिलाओ और गले लगो.'

कोरोना वायरस के बारें में बात करें तो, भारत में अब तक कुल 29 लोग कोरोना वायरस से संक्रमित हो चुके है । केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने प्रेस कांफ्रेंस कर इसकी जानकारी दी । जानकारी के मुताबिक, देश में जो लोग कोरोना वायरस से पीड़ित उनमें 16 विदेशी और 13 भारतीय हैं ।

यह भी पढ़ें : Coronavirus से बचने के लिए अनुपम खेर ने बताया रामबाण उपाय, 'हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करें'

सलमान के वर्क फ़्रंट की बात करें तो, वह जल्द ही प्रभु देवा द्दारा निर्देशित राधे-योर मोस्ट वॉंटेंड भाई में कॉप के रूप में नजर आएंगे । इस फ़िल्म में उनके साथ दिशा पाटनी और रणदीप हुड्डा भी अहम किरदार के साथ नजर आएंगे । इसके बाद वह अपनी एक और ईद रिलीज कभी ईद कभी दिवाली की शूटिंग शुरू करेंगे ।