पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का खौफ़ छाया हुआ है । जहां चीन में इस खौफ़नाक बीमारी का भयावह रूप देखने को मिल रहा है वहीं अब भारत में भी कोरोना वायरस के कुछ मामले सामने आने से लोगों में चिंता बढ़ गई है । इसलिए बॉलीवुड अभिनेता अनुपम खेर, जो सोशल मीडिया पर किसी भी मुद्दे पर अपनी मुखर राय रखने के लिए जाने जाते है, ने इस खतरनाक वायरस से बचने का एक रामबाण उपाय बताया है । अनुपम खेर ने एक वीडियो शेयर किया है जिसमें वह इस वायरस से कैसे सावधान बरती जाए, इस बारें में बात कर रहे है ।

Coronavirus से बचने के लिए अनुपम खेर ने बताया रामबाण उपाय, 'हाथ मिलाने की बजाए नमस्ते करें'

अनुपम खेर ने कोरोना वायरस से बचने के लिए भारतीय संस्कृति में नमस्ते करने की सलाह दी

इस वीडियो में अभिनेता लोगों को कोरोना वायरस से बचने के तरीके के बारे में बता रहे हैं । उन्होंने कहा मुझे लगता है कि एक-दूसरे का अभिवादन करने के लिए हमें हाथ मिलाने की बजाय भारतीय परंपरा के अनुसार नमस्ते करना सही है । ऐसा करने से आप संक्रमित होने से बच जाएंगे ।

खतरनाक है कोरोना वायरस

अनुपम ने इस वीडियो में कहा कि, 'मेरे दोस्तों कोरोना वायरस के इस वातावरण में एक- दूसरे से मिलने के तरीके को बदलें। एक- दसरे से हाथ मिलाने की बजाय अपने दोनों हाथ जोड़ कर नमस्ते करें जो भारतीय संस्कृति की पहचान है। इससे कोरोना वायरस का डर नहीं रहेगा... तो आप सभी को नमस्ते ।'

अनुपम ने ट्विटर पर 39 सेकंड का वीडियो शेयर किया है, जिसके साथ उन्होंने लिखा है, "मुझे कई लोगों ने बताया है कि किसी भी तरह के संक्रमण से बचने के लिए हाथ धोते रहें । मैं हर मामले में ऐसा करता हूं । लेकिन मैं पुराने भारतीय तरीके की सलाह भी देना चाहता हूं, जिसे लोग नमस्ते कहते हैं । यह स्वच्छ, मैत्रीपूर्ण और आपकी ऊर्जाओं को केंद्रित रखता है ।"

यह भी पढ़ें : अनुपम खेर को सताई शाहरुख खान की याद तो शाहरुख ने दे दिया ये 'ऑफ़र'

बता दें कि, कोरोना वायरस आज दुनिया में ऐसी जानलेवा बीमारी का रूप ले चुकी है, जिससे करीब 3000 लोगों की मौत हो चुकी है। इसमें चीन में सिर्फ 2000 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक करीब 88 हजार लोग इससे प्रभावित हैं ।