बॉलीवुड अभिनेत्री राधिका आप्टे, जो कोरोना काल में अपनी फ़ैमिली और दोस्तों के साथ यूरोप में क्वालिटी टाइम बिता रही हैं, अक्सर सोशल मीडिया पर अपनी बोल्ड फ़ोटोज से फ़ैंस का दिल जीतती हैं । हाल ही में राधिका आप्टे ने ‘बर्थ सूट’ में समंदर किनारे की अपनी बोल्ड थ्रोबैक तस्वीरें पोस्ट की हैं जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है ।

बीच लाइफ़ एंजॉय करतीं राधिका आप्टे ने ‘बर्थ सूट’ में दिखाया अपना बोल्ड अंदाज

राधिका आप्टे का बर्थ सूट में बोल्ड अंदाज

राधिका ने अपनी एक पुरानी तस्वीर इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है जिसमें वह बीच पर बैठकर खुल के हंसते हुए नजर आ रही हैं । इस दौरान राधिका बिल्कुल टॉपलैस नजर आ रही हैं । टॉपलैस होकर ब्लू कलर की हेट में बीच लाइफ़ को एंजॉय करती राधिका का ये बोल्ड अंदाज उनके फ़ैंस को खूब अच्छा लग रहा है । अपनी इस तस्वीर को पोस्ट करते हुए राधिका ने लिखा, “जब खुशी इतनी मजबूत होती है और आपकी हंसी अंदर से शुद्ध हो, ऐसी हंसी आप भी ला सकते हैं ।”

यह भी पढ़ें : लॉकडाउन को एंजॉय कर रही राधिका आप्टे ने पोलका डोट्स बिकिनी के साथ दिया समर गोल

वर्कफ्रंट की बात करें तो, राधिका हाल ही में नवाजुद्दीन सिद्दीकी के साथ फिल्म रात अकेली है में नजर आईं थी । यह फ़िल्म ओटीटी प्ल्टेफ़ॉर्म पर रिलीज हुई थी ।2