कोरोना संक्रमण को फ़ैलने से बचाने के लिए 3 मई तक लगाए गए लॉकडाउन में बॉलीवुड सितारें सोशल मीडिया पर काफ़ी एक्टिव नजर आ रहे हैं । जहां ज्यादातर लोग लॉकडाउन में बोर हो रहे हैं वहीं बॉलीवुड एक्ट्रेस राधिका आप्टे को लॉकडाउन में रहना अच्छा लग रहा है । इस बात का खुलासा खुद राधिका आप्टे ने अपनी इंस्टाग्राम पर बिकिनी फ़ोटो पोस्ट करके दी । राधिका आप्टे ने अपनी पुरानी तस्वीर को पोस्ट कर लॉकडाउन को अच्छा बताया ।

6777

राधिका आप्टे का बिकिनी अंदाज

राधिका द्दारा शेयर की गई तस्वीर में राधिका पोलका डॉट्स बिकिनी पहनकर एक बोट में सन बाथ लेती हुई नजर आ रही है । पास रखे सामान को देखकर लगता है मानो राधिका स्कूबा डाइविंग की तैयारी कर रही हों । बता दें कि राधिका इन दिनों लंदन में है । राधिका ने अपनी इस तस्वीर को पोस्ट कर लिखा, "यह लॉकडाउन अच्छा लग रहा है ।"

View this post on Instagram

Loving the locked down ?#mindgames #nocoronaintheocean #sociallydistantdivingdesire #dreamingoftheocean

A post shared by Radhika (@radhikaofficial) on

वर्क फ़्रंट की बात करें तो राधिका के फ़िल्मी करियर में अंधाधुन, पैडमेन जैसी बेहतरीन फ़िल्में है । इसके अलावा व अह नेटफ़्लिक्स की लोकप्रिय सीरिज सेक्रेड गेम्स का भी हिस्सा रह चुकी है ।