आमिर खान इन दिनों अपनी आगामी फ़िल्म लाल सिंह चड्ढा की शूटिंग के सिलसिले में तुर्की पहुंचे हैं । यहां आमिर खान ने तुर्की के राष्ट्रपति की पत्नी एमीन एर्दोगन से मुलाकात भी की । ये मुलाकात तुर्की की राजधानी इस्तांबुल स्थित राष्ट्रपति भवन हुबेर मैंशन में हुई जहां आमिर का स्वागत किया गया ।

लाल सिंह चड्ढा की फ़ाइनल शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे आमिर खान ने तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान से मुलाकात की

आमिर खान लाल सिंह चड्ढा की फ़ाइनल शूटिंग के लिए तुर्की पहुंचे

आमिर के साथ अपनी इस मुलाकात की कुछ तस्वीरों को तुर्की की प्रथम महिला एमीन एर्दोगान ने अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया और लिखा, “इस्तांबुल में दुनिया के मशहूर इंडियन ऐक्टर, फिल्ममेकर और डायरेक्टर आमिर खान से मुलाकात कर खुशी हुई । मुझे यह जानकर खुशी हुई कि आमिर अपनी अगली फिल्म लाल सिंह चड्ढा की फाइनल शूटिंग तुर्की के अलग-अलग हिस्सों में कर रहे हैं ।”

इस मुलाकात के बाद आमिर सोशल मीडिया पर ट्रोल हो रहे हैं । दरअसल तुर्की के राष्ट्रपति जम्मू-कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाए जाने के खिलाफ बयान दे चुके हैं और यही कारण है कि आमिर और तुर्की की प्रथम महिला की मुलाकात के चलते भारत के सोशल मीडिया यूजर्स में नाराजगी देखने को मिल रही है ।

यह भी पढ़ें : आमिर खान और करीना कपूर खान की लाल सिंह चड्ढा अब 2021 क्रिसमस पर होगी रिलीज, लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य को देखते हुए लिया फ़ैसला

लाल सिंह चड्ढा की बात करें तो, आमिर खान प्रोडक्शन्स की यह फ़िल्म वायकॉम18 स्टूडियो द्वारा प्रस्तुत है, जिसमें आमिर और करीना कपूर खान मुख्य भूमिका निभा रहे है, वही मोना सिंह एक महत्वपूर्ण भूमिका में नज़र आएंगी । यह अतुल कुलकर्णी द्वारा अनुकूलित और अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित है । फ़िल्म के लिए म्यूजिक की रचना प्रीतम ने की है और लिरिक्स अमिताभ भट्टाचार्य द्वारा लिखित है । यह फ़िल्म अब अगले साल 2021 में क्रिसमस के दौरान सिनेमाघरों में रिलीज होगी ।