दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की भव्य शादी के बाद अब प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की तैयारियां जोरों_शोरों से चल रही है । हॉलीवुड पॉप स्टार निक जोनस के परिवार जन, जिसमें उनके भाई जो जोनस और उनकी मंगेतर सोफ़ू टर्नर, भी शादी की रस्मों में शामिल होने के लिए भारत पहुंच चुके है । बता दें कि प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में काफ़ी रॉयल अंदाज में संपन्न होगी । आज प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्मों की शुरुआत गणपति पूजा से शुरू हुई ।


प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी की रस्में शुरू हुईं
प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा के वर्सोवा वाले घर में आज शादी की रस्मों की शुरूआत करते हुए गणेश जी की पूजा हुई । इस खास पूजा के लिए प्रियंका की मम्मी मधु चोपड़ा के घर निक के भाई और होने वाली भाभी भी पहुंची ।

इस पूजा के लिए प्रियंका मनीष मल्होत्रा की खूबसूरत ब्लू और व्हाइट सलवार कमीज़ में नजर आईं । आंखों पर काला चश्मा लगाए प्रियंका ने अपने फ़ैंस का हाथ हिलाकर अभिवादन भी किया । वहीं प्रियंका के होने वाले दुल्हे निक जोनस पिंक कलर के कुर्ता पायजामा पहने हुए नजर आए । इतना ही नहीं निक के भाई जो जोनस भी भारतीय पोशाक में बहुत खूबसूरत लग रहे है और उनकी मंगेतर सोफ़ी टर्नर पर भारतीय पोशाक काफ़ी खूबसूरत लग रही है ।

कहा जा रहा है कि, प्रियंका-निक का हल्दी और संगीत फंक्शन जोधपुर उम्मेद भवन में आयोजित होगा । पहले ये रस्म मेहरानगढ़ किले में होने वाली थी ।
बता दें कि,एम्स्टर्डम में हुई प्रियंका की बैचलरेट में सोफ़ी टर्नर भी मौजूद थी । सोफ़ी, जो, निक और प्रियंका अक्सर चिल आउट करते हुए देखे गए है । शादी से पहले ही प्रियंका का जोनस फ़ैमिली के साथ काफ़ी अच्छा बॉंड है ।

यह भी पढ़ें : क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में शामिल होंगे ?
प्री-वेडिंग फ़ंक्शन इस हफ़्ते से शुरू हो जाएंगे । और संगीत सेरेमनी का आयोजन 29 नवंबर को होगा । भारतीय शैली में प्रियंका और निक की शादी 1, दिसम्बर को जोधपुर में शाही तरीके से संपन्न होगी । इसके बाद 3, दिसंबर को चर्च वेडिंग संपन्न होगी ।

















