कंटेंट क्वीन एकता कपूर को को बीती शाम फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं के लिए आयोजित बिजनेस समारोह में सम्मानित किया गया है । एकता कपूर को अगस्त कंपनी में भारत की सबसे शक्तिशाली महिला सूची में सम्मानित किया गया है और इस उपलब्धि से एकता कपूर बेहद खुश है । बता दें कि टीआरपी क्वीन और डेली सोप मनोरंजन में अपनी पहचान बनाने वाली, एकता ने भारतीय टीवी का चेहरा पूरी तरह से बदल दिया है । टीवी में जीत हासिल करने के बाद, कंटेंट क्वीन अब फिल्मी प्रेमियों और डिजिटल दर्शकों पर प्रभावशाली छाप छोड़ रही है ।

फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सम्मानित हुईं एकता कपूर

एकता कपूर ने इस सम्मान के मिलने पर अपनी खुशी जाहिर की

अभिभूत एकता ने इंस्टाग्राम पर यह ख़बर साझा करते हुए लिखा,"Thanku @fortunemag for including me in ur esteemed list of #indiasmostpowerfulwomeninbusiness ! Honoured to be in the August company of these stellar women".

फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सम्मानित हुईं एकता कपूर

इन दिनों डिजिटल प्लेटफार्म पर काम कर रही, एकता ने अपने विचार साझा करते हुए बताया कि वह किस तरह नवीनतम माध्यम के प्रति दर्शकों को आकर्षित कर रही है ।

उनका नवीनतम डोमेन डिजिटल प्लेटफार्म है, जहाँ विशेष कंटेंट के साथ एकता ऑनलाइन दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही है । उनकी अपनी डिजिटल वीडियो स्ट्रीमिंग सेवा है, जहां वह युवा पीढ़ी के लिए कंटेंट लाती है, जो टेलीविजन की जगह अपने फोन पर अधिक कंटेंट देखना पसंद करते है ।

फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सम्मानित हुईं एकता कपूर

एकता वर्तमान में विभिन्न माध्यमों पर महारत हासिल कर रही हैं जहाँ एक तरफ़ वह अपनी वेब सीरीज़, होम की सफ़लता का आनंद ले रही हैं, वही दर्शकों के सबसे पसंदीदा और प्रत्याशित रिबूट 'कसौटी जिंदगी की' को एक बार फिर दर्शकों के सामने पेश करने के लिए तैयार है । इसके अलावा, एकता अपनी आने वाली फीचर फिल्में मेंटल है क्या और जबरिया जोड़ी में भी व्यस्त है ।

फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सम्मानित हुईं एकता कपूर

यह भी पढ़ें : एकता कपूर वराइटी मैगज़ीन के टॉप 500 ग्लोबल एंटरटेनमेंट लीडर की सूची में शामिल हुईं !

महज 19 वर्ष की उम्र से एकता इस इंडस्ट्री में है और इतने कम वक्त में वह हर वर्ग में खुद को साबित करने में सफ़ल रही है ।

 

फॉर्च्यून इंडिया की 50 सबसे शक्तिशाली महिलाओं में सम्मानित हुईं एकता कपूर