जल्द ही दुल्हन बनने जा रही बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा के मंगेतर निक जोनस अपनी दुल्हनिया को ले जाने के लिए गुरुवार को दिल्ली पहुंच गए हैं । बता दें कि प्रियंका चोपड़ा अमेरिकन सिंगर निक जोनस के साथ 1 दिसंबर को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में शादी रचाने जा रही हैं । और अब इस शादी के बारें में लेटेस्ट खबर ये है कि, प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस दोनों दिल्ली पहुंचकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शादी में आमंत्रित करने के लिए उनसे मिले । जानकार सूत्रों ने बताया है कि, “हम यह दावे के साथ तो नहीं कह सकते कि प्रियंका अपने मंगेतर के साथ प्रधानमंत्री से मिल पाईं लेकिन एक विशेष अनुरोध के साथ शादी का आमंत्रण प्रधानमंत्री तक जरूर पहुंचाया गया है ।”

क्या प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा-निक जोनस की शादी में शामिल होंगे ?

प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की शादी में पीएम जाने की सोच रहे हैं

कहा जाता है कि वह निमंत्रण पर विचार कर रहे हैं । जब प्रियंका के एक दोस्त को जोधपुर में उनकी शादी में होने वाली एक प्रतिष्ठित हस्ती के आने के बारें में पता चला, तो वह जोर से हंसा और बोला, “विश्वास कीजिए, प्रियंका ब्रह्मास्त्र निकालेगी अपनी शादी में । वह आपको हर बार आश्चर्यचकित करेगी, तो उसकी शादी कौनसी नई बात है ।”

यह तो तय है कि, प्रियंका-जोनस की शादी दीपिका-रणवीर की शादी से कहीं ज्यादा भव्य और शानदार होगी ।

यह भी पढ़ें : प्रियंका चोपड़ा ने अपनी बैचलरेट पार्टी में गर्ल गैंग के साथ ढाया हॉटनैस का कहर

एक सामाजिक रूप से सक्रिय ग्लैमरस फिल्म निर्माता ने खुलासा किया कि, “ये पूरा माजरा एक दूसरी शादी पर हावी होने के लिए है । इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे दोस्त बनने का नाटक करते हैं, प्रियंका और दीपिका के बीच प्रतिस्पर्धात्मकता में भारी संख्या में कमी आई है। और यदि दीपिका की शादी भारत से कोसों दूर खूबसूरत लेक कोमो में एक फ़ैमिली अफ़ेयर के बीच संपन्न हुई तो वहीं प्रियंका की शादी यहीं अपने देश में सुपर-लेविश तरीके से जोधपुर में संपन्न होगी ।”