प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस की बॉंडिंग किसी से छुपी हुई नहीं है । बॉलीवुड ही नहीं हॉलीवुड के भी पावर कपल बने प्रियंका चोपड़ा और निक जोनस का रोमांस अक्सर सोशल मीडिया पर देखने को मिल जाता है । एक बार फ़िर प्रियंका और निक का प्यार लोगों के लिए मिसाल बन गया । दरअसल सोशल मीडिया पर निक जोनस की एक फ़ोटो वायरल हो रही है जिसमें वह प्रियंका की गैरमौजूदगी में अकेले नजर आ रहे है । लेकिन प्रियंका को ये देखा नहीं गया और उन्होंने इसे फ़ोटोशॉप करके खुद को उनसे जोड़ लिया ।

प्रियंका चोपड़ा ने फ़ोटोशॉप करके खुद को निक जोनस से जोड़ा
यूं तो प्रियंका और निक अक्सर साथ नजर आते हैं लेकिन इस बार प्रियंका निक के साथ उनके खास दिन शामिल नहीं हो पाई । दरअसल मौका था, एक अवॉर्ड फ़ंक्शन जिसमें जोनस ब्रदर्स को उनके नए पॉप सॉन्ग 'सकर' के लिए अवॉर्ड मिला ।
इस अवॉर्ड फंक्शन में प्रियंका, पति निक के साथ नजर नहीं आईं जबकि इस अवॉर्ड फंक्शन में निक के अपने भाई जो जोनस और केविन जोनस अपनी-अपनी पत्नियों के साथ दिखे । दोनों की पत्नियां अपने-अपने पतियों को सपोर्ट करने इस अवॉर्ड फ़ंक्शन में पहुंची थी । जैसे ही जोनस ब्रदर्स को अवॉर्ड मिला वैसे ही जो की पत्नी सोफी टर्नर और केविन की पत्नी डैनियल ने अपने हसबैंड्स को किस किया । मगर प्रियंका की गैरमौजूदगी की वजह से निक अकेले खड़े ही नजर आए ।
View this post on InstagramI’m always with you @nickjonas ??Congratulations @jonasbrothers! I’m so proud of all of you! #sucker
अकेले खड़े निक की तस्वीर सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गईं । निक को इस तरह अकेला देखना शायद प्रियंका को अच्छा नहीं लगा और प्रियंका ने निक की वायरल हो रही तस्वीर में फोटोशॉप के जरिए खुद को फिट कर लिया । प्रियंका ने निक संग अपनी एडिूटेड तस्वीर को सोशल मीडिया पर शेयर भी किया और लिखा, ''निक मैं हमेशा तुम्हारे साथ हूं । जोनस ब्रदर्स को बधाई । मुझे तुम सब पर गर्व है ।'
यह भी पढ़ें : HOT! सेक्सी पोज के साथ स्विमसूट में आराम फ़रमाती प्रियंका चोपड़ा, निक जोनस संग़ किया रोमांटिक डांस
बता दें कि प्रियंका जल्द ही सोनाली बोस की आगामी फ़िल्म द स्काई इज पिंक के साथ अपना बॉलीवुड कमबैक करने जा रही है ।
















