कल बॉलीवुड की पहली महिला सुपरस्टार श्रीदेवी को हर किसी ने नम आंखों से आखिरी विदाई दी । महज 54 साल की उम्र में श्रीदेवी का यूं चले जाना शायद हर लिए भी कभी न भूलाने वाली दुखद घटना बन गई है । 28 फ़रवरी को श्रीदेवी को फ़ूलों से सजी गाड़ी में पूरे राजकीय सम्मान के साथ आखिरी विदाई दी गई । श्रीदेवी को आखिरी विदाई देने के लिए अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत बॉलीवुड के हर छोटे-बड़े स्टार नजर आए । श्रीदेवी के यूं अचानक चले जाने से अमिताभ बच्चन काफ़ी दुखी है और वह इतने दुखी है कि उनका दुख सोशल मीडिया पर छलक पड़ा ।

शाहरुख खान और अमिताभ बच्चन दोनों ही श्रीदेवी को अंतिम विदाई देने श्मशान गृह पहुंचे थे । जहां श्रीदेवी को दे्ख उनकी आंखे नम हो गई । श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद कई लोगों ने श्री को खोने का दुख अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बयां किया और उन्हें याद करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की । जहां हर कोई श्रीदेवी को खोने का दुख जता रहा था वहीं भारतीय मीडिया और प्रादेशिक न्यूज चैनल श्रीदेवी की आक्समिक मौत पर अलग-अलग कयास लगाने लगे और असंवेदनशील तरीके से उनके निधन को कवर किया जिससे बॉलीवुड खासा नाराज हो गया और मीडिया की कड़ी आलोचना की ।
शाहरुख ने कुछ ऐसे किया श्रीदेवी को याद
शाहरुख खान ने ट्विटर अकाउंट पर श्रीदेवी को खोने का दुख व्यक्त किया । शाहरुख ने सोशल मीडिया पर श्री को याद करते हुए उन्हें श्रद्दांजली अर्पित की । श्रीदेवी को याद करते हुए शाहरुख ने लिख, ''जो कुछ समय के लिए ही तुम्हारी जिंदगी का हिस्सा बना हो वो न सिर्फ तुम्हारा प्रेम और सुंदरता महसूस कर सकता है बल्कि जीवन के लिए तुम्हारा आभारी हो सकता है...मृत्यु के वक्त उस नए जीवन की ओर बढ़ना है ये बहुत ही आसान और खूबसूरत है, है ना..''.
How can one not just feel love & beauty & be grateful for a life that became a part of yours in some small way by making it prettier....isn’t it just easier to feel love & give towards that life, even in death...the comfort of appreciation and gratitude.
— Shah Rukh Khan (@iamsrk) February 28, 2018
अमिताभ बच्चन का सोशल मीडिया पर छलका दर्द
अमिताभ ने ट्विटर पर श्रीदेवी को याद करते हुए एक शेर समर्पित किया जिसे उन्हें जावेद अख्तर ने श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के वक्त सुनाया था । और यह शेर कैफ़ी आजमी का था । उसी शेर को अमिताभ ने श्रीदेवी के लिए लिखा, ''रहने को सदा देहर में आता नहीं कोई तुम जैसे गये ऐसे भी जाता नहीं कोई”~ कैफ़ि आज़मी. देहर - means .. the world. अमिताभ ने अपने ट्वीट में लिखा, श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के दौरान जावेद अख्तर ने मुझे यह शेर सुनाया और कहा कि यह गुरु दत्त के निधन के वक्त लिखा था, लेकिन आज इस मौके पर एकदम फिट बैठ रहा है ।
T 2729 -
"???? ?? ??? ???? ??? ??? ???? ???
??? ???? ??? ??? ?? ???? ???? ???"~ ????? ?????.
???? - means .. the world .
Javed Akhtar narrated this sher to me at funeral of Sridevi .. said it was written at time of Guru Dutt demise ; but so appropriate for today ..
— Amitabh Bachchan (@SrBachchan) February 28, 2018
यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के अंतिम संस्कार के बाद कपूर फ़ैमिली ने जारी किया ये बयान
अमिताभ और श्रीदेवी ने एकसाथ कई सारी फ़िल्में की हैं जिसमें शामिल हैं_खुदा गवाह(1992), आखिरी रास्ता(1986), इंकलाब(1984) । और शाहरुख खान केसाथ श्रीदेवी की फ़िल्म थी आर्मी (1996) और जल्द ही वह शाहरुख के साथ आगामी फ़िल्म जीरो में भी नजर आने वाली थी ।
















