''मैं बस अभी श्रीदेवी की शोक सभा से लौटी हूं । वह बेहद खूबसूरत दुल्हन की तरह दिख रही थी…मुझे बिल्कुल ऐसा लग रहा था कि वह किसी फ़िल्म के लिए एक्टिंग कर रही थी और अब बस उठेंगी…मैं बोनी कपूर और श्रीदेवी को काफ़ी समय से जानती हूं । वह हमेशा मुझे सलाह देते हैं कि क्या फ़िल्में करनी है और कौनसी नहीं । श्रीदेवी की बात करें तो, वह मुझे कम ही मिल पाती थी । वह मेरे और धरमजी के बेहद करीब थी और हम उन्हें बहुत पसंद करते थे । मुझे नहीं पता कि क्यों मैं रविवार की रात 2.30 बजे उठी और अपना फ़ोन चेक किया । जहां मुझे पता चला कि श्रीदेवी नहीं रही । मैंने कामना की, कि वो एक प्रेंक हो । लेकिन वो प्रेंक नहीं था ।

जाह्नवी-खुशी को देख हेमा मालिनी का कलेजा बाहर आ गया
बोनी का परिवार इस समय गहरे सदमे से गुजर रहा है । सबसे पहले तो श्रीदेवी को खोने का दुख और फ़िर उसके बाद, उनके पार्थिव शरीर को दुबई से मुंबई तक लाने का सफ़र…हे भगवान ! बोनी पर तो दुख का पहाड़ टूट गया है । उनकी बेटी जाह्नवी और खुशी को देखकर मेरा कलेजा बाहर आ गया । मैं भी दो बेटियों की मां हूं । मुझे पता है कि दो बेटियों को बड़ा करने का मतलब क्या होता है । और जब वो बड़ी हो रही हों तो उनके लिए एक मां का होना कितना जरूरी होता है ।
मीडिया ने दिखाई असंवेदनशीलता
मीडिया का एक वर्ग इस मौके पर बेहद असंवेदनशील और क्रूर दिखाई दिया । ऐसे समय में जब परिवार बहुत पीड़ित है, तो वे इतने क्रूर और घटिया कैसे हो सकते हैं ? हम एक फिल्म बिरादरी के रूप में एक परिवार हैं और हम दृढ़ता से इस तरह की घुसपैठ करने वाली और अश्लील पत्रकारिता पर आपत्ति उठाते हैं ।
यह भी पढ़ें : श्रीदेवी के लिए छलका अमिताभ बच्चन का दर्द- 'तुम जैसे गये ऐसे भी जाता नहीं कोई'
आपको यह देखना होगा कि संकट की इस घड़ी में उन्हें कितनी संवेदनशीलता की आवश्यकता है, यह जानना बेहद जरूरी है कि उनके परि्वार पर दुखों का पहाड़ टूट गया है । धरमजी टूट गए हैं । उन्होंने श्रीदेवी के साथ कुछ फ़िल्मों में काम किया था । जब उन्होंने श्रीदेवी के निधन की खबर सुनी तो वो बच्चों की तरह फ़ूट-फ़ूट कर रोने लगे । ऐसा कैसे हो सकता है ? वह पूछते रहे । यही हम सब सोच रहे हैं । आखिर यह हुआ कैसे ? यह हम सभी के लिए सीखने का एक सबक है । हर किसी के प्रति दया करो । पूरी सच्चाई और दयालु जीवन के साथ जिंदगी जियो । और हर दिन को अपने जीवन के आखिरी दिन की तरह जियो ।"
















